10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

असम में बाढ ने किया विकराल रूप धारण,सात जिलों के चार लाख लोग प्रभावित

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गयी है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुवाहाटी

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 16 Jun 2018, 12:49 PM IST

photos from assam of flood

photos from assam of flood

राजीव कुमार की रिपोर्ट...

(गुवाहाटी):असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गयी है। राज्य के सात जिलों के 668 गांवों के 3,86,570 लोग प्रभावित हुए हैं। प्रभावित जिलों में होजाई, कछार, गोलाघाट, हैलाकांदी, करीमगंज, कार्बी आंग्लांग (पूर्व) और पश्चिम कार्बी आंग्लांग शामिल हैं। बाढ़ में 325 घर पूरी तरह से नष्ट हुए। वहीं पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के अनुसार बांदरखाल और दामचारा स्टेशनों के बीच नये सिरे से हुए भू-स्खलन के चलते बराक घाट,मिजोरम और त्रिपुरा का रेल संपर्क शेष देश के साथ आज भी बहाल नहीं हो सका है।


17 जून के बाद ही रेल संपर्क बहाल होने की उम्मीद है। 14 जून को लामडिंग-बदरपुर सेक्शन में छह स्थानों पर भू-स्खलन हुआ था। इन्हें युद्ध स्तर पर ठीक किया गया तो फिर नये सिरे से भू-स्खलन होने से रेल यातायात शुरू नहीं हो पाया है। इसके चलते कई ट्रेनों की सेवा रद्द की गयी है तो कई को नियंत्रित किया गया है।

Assam of flood " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/06/16/flood_3_2963528-m.png">

खतरे के निशान से उपर बह रही यह नदियां

वहीं असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ताजा रिपोर्ट के अनुसार धनश्री नदी गोलाघाट जिले के नुमलीगढ़ में, जीया भराली नदी शोणितपुर में, बराक नदी कछार और करीमगंज में, काटाखाल नदी हैलाकांदी में और कुसियारा नदी करीमगंज में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

राहत शिविरों में रहने का मजबूर प्रभावित लोग

प्राधिकरण के अनुसार माहुर, हारंगाजाओ, माइबांग, डिमा हसाओ में भू-स्खलन के चलते 136 घर पूरी तरह नष्ट हुए हैं। राहत और बचाव कार्य में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और असम रायफल को उतारा गया है। राहत दल ने करीमगंज, हैलाकांदी, कछार और गोलाघाट जिले से 471 लोगों को बरामद किया है। प्रभावित लोगों में से 67,175 लोगों को 162 राहत शिविरों में रखा गया है।

रंगानदी पनबिजली परियोजना से समय-समय पर पानी छोड़ा जा रहा है। लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। निचले इलाकों के जिलों का प्रशासन निपको के साथ लगातार संपर्क बनाये हुए हैं और हाई अर्ल्ट पर है।