31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेरेंट्स ने गेम खेलने से मना किया तो घर से भागा किशोर, पुलिस ने इस हालत में पकड़ा

किशोर को ऑनलाइन गेम (Online Gaming) खेलने की लत थी, परिजन (Online Gaming Addiction) इससे परेशान थे, किशोर ने गेम खेलने (Garena Free Fire Game) को अपनाई तरकीब...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुवाहाटी

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 13 Oct 2019, 5:51 PM IST

Online Gaming,Online Gaming Addiction,Garena Free Fire Game,Free Fire Game

पेरेंट्स ने गेम खेलने से मना किया तो घर से भागा किशोर, पुलिस ने इस हालत में पकड़ा

(गुवाहाटी,राजीव कुमार): ऑनलाइन गेम (Online Gaming) खेलने की लत के चलते एक किशोर ने एक ऐसा कदम उठा लिया जिसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। ऑनलाइन गेम टूर्नामेंट (Online Game Tournament) खेलने का ऑफर मिलने पर किशोर ने घर से भागने का प्लान बना डाला। लेकिन पुलिस ने अपनी सर्तकता के चलते उसे ऐसी हालत में पकड़ा की...

बनाया घर से भागने का प्लान...

हम बात कर रहे है असम के विश्वनाथ चारिआली के एक छात्र की। राज सैकिया नाम का यह छात्र विश्वनाथ चारिआली के एक स्कूल में पढ़ता है। मां के मोबाईल में वह ऑनलाइन गेम फ्री फायर खेला करता था। परिजन उसकी इस आदत से परेशान थे, और चाहते थे कि वह यह सब छोड़ दे। राज को यह सभी नागवार गुजरा और उसने घर छोड़ने का प्लान बना डाला। शनिवार को वह ट्यूशन की बात कहकर घर से निकला और गुवाहाटी एयरपोर्ट जा पहुंचा।

यूं पकड़ा गया...

इधर राज का नोट घर पर माता पिता को मिला तो उन्होंने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी के आधार पर विश्वनाथ पुलिस ने जांच शुरु की। शनिवार को लगभग दोपहर 12.30 बजे जब वह गुवाहाटी के बोरझार हवाईअड्डे पर वह मुंबई जाने के लिए टिकट खरीद रहा था तब एसीपी प्रांजल बोरा के नेतृत्व में आजरा पुलिस और हवाईअड्डे की सुरक्षा में लगे जवानों ने राज को पकड़ लिया।

गेम टूर्नामेंट के लिए पैसे भी चुराए...

पुलिस ने बताया कि मां का मोबाइल फोन लेकर राज कुछ समय तक ऑनलाइन गेम फ्री फायर खेलता था। इसके बीच ही उसे एक दिन मुंबई में एक टूर्नामेंट खेलने का प्रस्ताव मिला। पर मुंबई जाने के लिए अभिभावकों की अनुमति नहीं मिलेगी यह सोचकर उसने पिता के पॉकेट से पैसे चुराए और घर से भाग निकला।

असम की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें: पुलिस खुद हुई मॉब लिंचिंग की शिकार, चोरी की भैंस बरामद करने गई थी तभी...