2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हजारों मास्टर रोल कर्मचारियों को अच्छा वेतन देने के साथ ही असम कैबिनेट ने किए यह अहम फैसले

कैबिनेट के बाद आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में राज्य के वित्त मंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने जानकारी दी कि...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुवाहाटी

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 29 Oct 2018, 8:32 PM IST

assam cm

assam cm

(पत्रिका ब्यूरो,गुवाहाटी): असम कैबिनेट में सोमवार को कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए। सबसे बड़ा फैसला 52 विभागों में कार्यरत 12860 मास्टर रोल और केजुअल कर्मचारियों को पे-स्केल का वेतन देने का फैसला किया गया। अब तक तीन हजार से छह हजार तक वेतन पाने वाले ये कर्मचारी अब 18 से 36 हजार तक वेतन पा सकेंगे। इससे सालाना राजस्व से 180 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च होंगे।


कैबिनेट के बाद आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में राज्य के वित्त मंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की नौकरी विलुप्त करने की सरकार की कोई मंशा नहीं है। वहीं कैबिनेट ने भूपेन हजारिका के कोलकाता के टालीगंज स्थित आवास के खरीदने के लिए 1.70 करोड़ रुपये देने का फैसला किया। साथ ही इसके संरक्षण के लिए 25 लाख रुपये का अनुमोदन किया है। सांस्कृतिक विभाग इस मामले को देखेगा।


मालूम हो कि संकट के दिनों में स्वर्गीय भूपेन हजारिका ने अपना टालीगंज स्थित घर बेच दिया था।इसी घर में रहकर डा.हजारिका ने बेहतर गीत-संगीत दिए। राज्य में भाजपा गठबंधन सरकार के आने के बाद इसे खरीद कर संरक्षण की कोशिश शुरु हुई। राज्य के सांस्कृतिक मंत्री नव कुमार दलै और मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ह्रषीकेश गोस्वानी ने कोलकाता जाकर अब के मालिक से बात की और उन्हें इसे वापस देने के लिए राजी किया। वहीं लोकनिर्माण विभाग की ओर से राज्य भर में महावीर चिलाराय लाचित सेतू के निर्माण के लिए 943 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं। साथ ही प्रत्येक नगर समिति में सड़क निर्माण के लिए दो सौ करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।