बता दें कि, ग्वलियर थाना इलाके के किलागेट चौराहे पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव अमित शर्मा के नेतृत्व में परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा की जमानत को सरकार की लापरवाही बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदेश सचिव के साथ जिला अध्यक्ष अमिताभ पांडे, पूर्व प्रत्याशी 15 विधानसभा रोहित गुप्ता, आशीष राय समेत 15-20 अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया था। आरोप है कि, मना करने पर भी पुतले में ज्वलनशील पदार्थ डालकर उपेक्षापूर्ण ढंग से उसे जलाया गया था।