23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थाने के अंदर घुस कर पुलिसवालों को दी धमकी, बोले- बजरंग दल से हैं

थाने के अंदर घुस कर पुलिसवालों को दी धमकी, बोले- बजरंग दल से हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 21 Apr 2018, 3:59 PM IST

janak gang thana gwalior

ग्वालियर। हवालातियों से बिना इजाजत मुलाकात नहीं करने देने पर जनकगंज थाने में मुलाकाती और पुलिस के बीच उठापटक हो गई। उन्हें संतरी ने टोका तो मुलाकातियों ने खुद को बजरंग दल कार्यकर्ता बताकर उसे चुप रहने की हिदायत दी, एसआई ने संतरी की पैरवी की तो उसे भी धमकाया। संतरी ने मुलाकाती में चांटा जड़ दिया तो थाने में हंगामा हो गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संतरी और एसआई पर केस दर्ज की जिद में थाना घेर लिया।

यह भी पढ़ें : बाहर पत्नी देख रही थी बारात, कमरे के अंदर पति कर रहा था सुसाइड

इस दौरान दो युवकों ने हनुमान चौराहा पुलिस चौकी में घुसकर उसमें रखी टेबल, कुर्सियां में आग दी। पुलिस ने बताया जीवाजीगंज में गौरव जोशी को पड़ोसी इंशात और उसके भाई प्रशांत ने घर में घुसकर पीटा था। गुरुवार शाम दोनों को पकड़ कर हवालात में बंद किया था। सुबह गेंडेवाली सड़क निवासी रवि राज समर्थकों को लेकर थाने आया, बिना इजाजत हवालात पर जाकर दोनों भाईयों से मुलाकात करने लगा। संतरी नरेन्द्र रावत ने उसे रोका तो भी नहीं माना। खुद को बजरंग दल कार्यकर्ता बताकर संतरी से कहा चुप रहो, हम परमीशन नहीं लेते। दोनों में धक्का-मुक्की हुई। संतरी ने रवि में चांटा जड़ दिया, एसआई सुदीप सिंह ने संतरी की पैरवी की तो थाने में हंगामा हो गया। रवि ने समर्थकों को बुला लिया।

यह भी पढ़ें : पड़ोसी के घर खेलने गया था 7 साल का शेख फिर मिली मौत

चौकी में आग: पुलिस ने बताया थाने पर हंगामा चल रहा था, उसी दौरान दो युवक बेधड़क हनुमान चौराहा पुलिस चौकी में घुसे और टेबल-कुर्सी में आग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया दोनों युवक मुंह बांध कर आए थे।


दोनों के भागने के बाद चौकी के अंदर से धुंआ उठता देखा तो लोगों ने थाने को सूचना दी। आग के फैलने से पहले पुलिसकर्मियों और लोगों ने उसे बुझाया। आग लगाने वाले कौन थे, पुलिस पता नहीं लगा सकी है।

पुलिस ने घेरकर पीटा
रवि का आरोप है पुलिस झूठ बोल रही है, वह हवालात तक नहीं गया। संतरी नरेन्द्र थाने के गेट पर खड़ा था, उसने अंदर जाने से रोका तो उसे परिचय दिया, इस पर संतरी ने भद्दा कमेंट किया। उसे अनर्गल बात करने से रोका तो एसआई सुदीप सिंह भड़क गए। थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी भी आ गए, सबने मिलकर पीटा। थाने में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना रिकॉर्ड है।

फुटेज से होगी पहचान
थाने में मुलाकात को लेकर विवाद में धरना देने वालों को समझा कर मामला शांत कराया था। पुलिस चौकी में घुसकर किसने टेबल-कुर्सी में आग लगाई है, इस बारे में पता किया जा रहा है। बाजार में कैमरे लगे हैं, उनसे आरोपियों की पहचान की जाएगी।
दिनेश कौशल, एएसपी