14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साइरा मुझसे दूर हो गई इसलिए मर रहा हूं और चंद मिनट में चली गई जान

वादा निभाने नहीं पर प्रेमिका से नाराज हुआ प्रेमी प्रेमिका के घर के पास जाकर प्रेमी ने उठाया आत्मघाती कदम भाई को प्रेमी की जेब में रखा मिला सुसाइड नोट (boyfriend eat poision)
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 5 Jul 2019, 7:42 PM IST

boyfriend eat poision

साइरा मुझसे दूर हो गई इसलिए मर रहा हूं और चंद मिनट में चली गई जान

ग्वालियर। साइरा मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं,मै उसके बिना नहीं रह सकता हैं, साइरा से मेरी रात को बात हुई थी, मैने बोला मेरे लिए क्या कर सकती हो, तब उसने मेरे साथ किले से कूंदकर सुसाइड करने की बात कही, लेकिन वह अपने वादे मुकर गई। जबकि उसके कहने पर मैंने एक बार सुसाइड का प्रयास भी किया। लेकिन उस दौरान मैं बच गया था,पर अब नहीं बचूंगा। जब वह मुझसे दूर हो गई तो अब मैं जीकर क्या करूंगा। (boyfriend eat poision)


इसे भी पढ़ें : छह माह लिव इन में रखा प्रेमिका को, बाद में पता चला शादीशुदा है प्रेमी, युवती ने सुनाई लवस्टोरी

इतनी बात सुसाइड नोट में लिखकर प्रिंस ने प्रेमिका के घर के सामने जहर खाकर अपनी जान दे दी, फिर भाई को फोन करके घटना बताई। कुछ देर बाद भाई मौके पर पहुंचा और उसे ऑटो से जेएएच लेकर आया। लेकिन तब तक जहर पूरे शरीर में फैल चुका था। करीब 8 घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। उसकी जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें प्रेमिका की वादा खिलाफी का जिक्र करते हुए मौत का गले लगाने की बात कही। घटना की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम किया।


इसे भी पढ़ें : परिजनों को सोता छोड़ युवती ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग, बॉडी के हो गए टुकड़े-टुकड़े

फोन करके बताया जहर खा लिया,बचा लो
पुलिस के मुताबिक एल-17 गांधी नगर निवासी प्रिंस राजपूत (24) पुत्र ब्रजमोहन ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। वह गेंडे वाली सडक़ पर प्रेमिका के घर के पास पड़ा मिला था।


इसे भी पढ़ें : मेहनताना मांगने पर मजदूर की पीट पीटकर हत्या, परिजनों ने पुलिस को बताई पूरी कहानी

भाई राहुल ने बताया प्रिंस प्रिंटिग का काम करता था। गुरुवार सुबह 10 बजे घर से ऑफिस जाने की कहकर निकल गया था। रात करीब 9 बजे प्रिंस ने फोन करके बताया कि उसने जहर खा लिया है। उसे बचा लो। कारण पूछा तो प्रेमिका का जिक्र किया। कुछ देर बाद वह मौके पर पहुंच गया। एंबुलेंस को फोन किया लेकिन वह नहीं आई। फिर ऑटो में प्रिंस को लेकर अस्पताल लाया। शुक्रवार सुबह 5.45 पर प्रिंस की मौत हो गई।


इसे भी पढ़ें : श्वान मारने पर इनाम देकर फंसे सीएमओ, मेनका गांधी ने एसपी को लिखा पत्र-कहा एफआईआर करो

चार महीने पहले हुई थी दोस्ती
राहुल ने बताया 4 महीने पहले फ्लैक्स प्रिंटिग का काम शुरू किया था। जिस युवती के कारण प्रिंस ने जान दी वह जॉब करने उसके यहां आई थी। तभी प्रिंस और युवती में प्रेम हो गया। उसे मालूम चला तो युवती को नौकरी से हटा दिया। लेकिन उनके बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा। राहुल का कहना है प्रिंस युवती से सच्चा प्यार करता था। लेकिन युवती उसे पागल बना रही थी।

इसे भी पढ़ें : ट्रक की टक्कर से दो की मौत, 12 मई को हुई थी छह बहनों के इकलौते भाई की शादी

पहले भी किया था खुदकुशी का प्रयास
प्रिंस ने 3 महीने पहले भी 2 अप्रैल को इसी युवती की वजह से जहर खाकर जान देने का प्रयास किया था। उस वक्त भी भाई को फोन करके घटना बताई थी। भाई तुरंत मौके पर पहुंचा और उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया था। जिसकी वजह से उसकी जान बच गई थी।

इसे भी पढ़ें : 150 रुपए के लालच में गई युवक की जान, मालिक ने घर जाकर परिजनों को सुनाई पूरी कहानी

दूर हो गई इसलिए मर रहा हूं
प्रिंस ने जहर खाने से पहले एक पेज का सुसाइड नोट लिखा। जिसमें लिखा साइरा (परिवर्तित नाम) तुमसे बहुत प्यार करता हूं। मैं उसके बिना नहीं रह सकता। साइरा से रात को मेरी बात हुई थी। मैंने बोला मेरे लिए क्या कर सकती हो। फिर मैंने ही कहा कि मेरे लिए जान दे सकती हो। उसने हां कर दी। फिर तय हुआ कि किले से कूदकर सुसाइड कर लेंगे। लेकिन वादा करके वह नहीं आई। जबकि मैंने उसके कहने पर एक बार सुसाइड करने का प्रयास किया था। लेकिन मैं बच गया था, लेकिन अब नहीं बचूंगा। वह मुझसे दूर हो गई इसलिए मैं मर रहा हूं। सुसाइड नोट मे आखिर में उसने अपने हस्ताक्षर भी किए।


इसे भी पढ़ें : सडक़ पर तड़प रहे घायलों को देखकर कलेक्टर ने रोकी गाड़ी, भिजवाया अस्पताल