सर्दी का असर कम होते ही मौसम में कई तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसके चलते लोग परेशान हो रहे हैं। अगर आपको बुखार के साथ उल्टी, सिरदर्द , गर्दन में दर्द के साथ आंखों से देखने में दो- दो दिखता है तो यह दिमागी बुखार के लक्षण हैं। इसके साथ ही अगर झटके के साथ मिर्गी का दौरा आता है तो यह इंसेफेलाइटिस की बीमारी हो सकती है। इस तरह की बीमारी के लक्षण वाले काफी संख्या में मरीज जेएएच के न्यूरोलाजी में पहुंच रहे हैं। हालात यह हो गए है कि इन दिनों यहां पर सबसे ज्यादा भर्ती मरीज इन्हीं बीमारी के हैं।