2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला पर हुए जुल्मों को जानकर कांप जाएगी रूह, रेप का वीडियो देख पति ने भी छोड़ा साथ

पहले देवर ने लूटी आबरू फिर गर्दन पर तलवार रखकर उसके दोस्तों ने किया रेप और वीडियो भी बनाया.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 19 Apr 2022, 9:57 PM IST

rape_talwar.jpg

ग्वालियर. ग्वालियर में एक महिला के साथ हैवानियत की दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। महिला का आरोप है कि पहले तो उसके देवर ने रेप किया और फिर उसके तीन दोस्तों ने तलवार गर्दन पर रखकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसका रेप करते हुए वीडियो भी बनाया जिसे बाद में उसके पति को दिखा दिया। वीडियो देखने के बाद पति ने भी महिला का साथ छोड़ दिया। महिला ने एसएसपी पहुंचकर अपने साथ हुई ज्यादती की शिकायत दर्ज कराई है जिसके आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

पहले देवर ने लूटी आबरू
डबरा इलाके की रहने वाली 30 वर्षीय महिला मनीषा (बदला हुआ नाम) ने शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि उसका पति कुछ समय पहले मारपीट के मामले में जेल चला गया। पति के जेल जाने के बाद देवर उसे गांव से ये कहकर शहर ले आया कि शहर में रहेंगे तो हर हफ्ते जेल में जाकर मुलाकात कर पाएंगे। मोतीझील कृष्णा नगर में एक किराए का मकान लेकर देवर भी उसके साथ रहने लगा। यहीं पर एक दिन देवर ने मनीषा के साथ रेप किया। मनीषा ने देवर की घिनौनी करतूत की शिकायत गिजोर्रा थाने में दर्ज करा दी जिस पर पुलिस ने उसे पकड़कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें- लव मैरिज के दूसरे दिन पति बोला- 'दोस्तों ने बहुत मदद की है इन्हें भी खुश कर दो'


तलवार गर्दन पर रखकर किया रेप, बनाया वीडियो
पीड़िता मनीषा (बदला हुआ नाम) के मुताबिक देवर के जेल जाने के बाद उसका दोस्त लल्ला घर आया और उसे अपनी बातों में फंसाकर अपनी बहन के घर ले गया। यहां पर लल्ला ने अपने दोस्त प्रमोद और बंटी के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसकी गर्दन पर तलवार रखकर उसके साथ ज्यादती की और रेप का वीडियो भी बनाया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर रेप करते रहे। पीड़िता का आरोप है कि जब बाद में पति जेल से छूटकर आया तो दरिंदों ने रेप का वीडियो पति को दिखा दिया जिसके बाद पति ने भी उसका साथ छोड़ दिया। अब आरोपी उसे धमका रहे हैं और संबंध बनाने के लिए दबाव बनाते हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

यह भी पढे़ं- प्रेमिका के घर पहुंचकर मांगा पानी और हो गया बेहोश, अस्पताल में मौत, जानिए पूरा मामला

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़