29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना के चलते बड़ा फैसला : महाराष्ट्र के बाद अब छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश की परिवहन सेवाओं पर बैन

मध्य प्रदेश अपर परिवहन आयुक्त एवं सचिव राज्य परिवहन प्राधिकार द्वारा जारी आदेश 7 अप्रैल 2021 से 15 अप्रैल 2021 तक प्रभावी रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 7 Apr 2021, 1:53 PM IST

news

कोरोना के चलते बड़ा फैसला : महाराष्ट्र के बाद अब छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश की परिवहन सेवाओं पर बैन

ग्वालियर/ मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की रफ्तार में आई तेजी के चलते महाराष्ट्र के बाद अब छत्तीसगढ़ राज्य से भी मध्य प्रदेश ने परिवहन सेवाओं को स्थगित कर दिया है। यानी अब छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बीच संचालित बसें तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी गई हैं। ग्वालियर स्थित मध्य प्रदेश अपर परिवहन आयुक्त एवं सचिव राज्य परिवहन प्राधिकार द्वारा जारी आदेश 7 अप्रैल 2021 से 15 अप्रैल 2021 तक प्रभावी रहेगा। हालांकि, अभी निजी वाहनों के आवागमन पर किसी तरह की रोक नहीं लगाई गई है।

पढ़ें ये खास खबर- बेटा लगाता रहा गुहार, रिक्शा चालक पिता को घसीटते हुए थाने ले गए पुलिसकर्मी, देखें वीडियो

देकें खबर से संबंधित वीडियो...

अब छत्तीसगढ़ बना कोरोना का हॉट स्पॉट

आपको बता दें कि, महाराष्ट्र के बाद अब छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश के बीच यात्री बसों का संचालन छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्थगित किया गया है। दरअसल, महाराष्ट्र के बाद अब मध्य प्रदेश से सटे छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना विस्फोट की स्थिति बनी हुई है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने कोरोना समीक्षा बैठक के दौरान यहां से परिवहन सेवाएं बंद की हैं। ताकि, छत्तीसगढ़ की ओर से प्रदेश में संक्रमण की रफ्तार में तेजी पर रोक लगाई जा सके।

पढ़ें ये खास खबर- उपचुनाव में चप्पलों की माला पहनकर वोट मांग रहे बीजेपी प्रत्याशी के भाई, जानिए क्यों

राज्य से गुजरने वालों की स्कैनिंग जारी

इससे पहले छत्तीसगढ़ से लगी प्रदेश की सभी सीमाओं पर स्कैनिंग टीम को तैनात कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ से आने वाले सभी लोगों का टेम्प्रेचर चैक के साथ साथ संबंदित जांच की जा रही है। इस दौरान संदिग्ध पाए जाने वाले व्यक्ति को तत्काल आइसोलेट करने की व्यवस्था की जा रही है। ताकि, संबंधित व्यक्ति सूबे के अन्य लोगों में संक्रमण बढ़ाने का कारण न बन सके।