14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी नहीं कर पाए प्रेमी-प्रेमिका, सुबह पेड़ से लटके मिले दोनों के शव

पुलिस ने जताई ऑनर किलिंग की आशंकादो फंदे बनाकर लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी (couple hang on tree)
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 9 Jul 2019, 12:39 PM IST

couple hang on tree

शादी नहीं कर पाए प्रेमी-प्रेमिका, सुबह पेड़ से लटके मिले दोनों के शव

ग्वालियर। हम एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। हम एक साथ जी नहीं सकते तो मर सकते हैं और मरने से कौन हमें रोकेगा। यह बात प्रेमी और प्रेमिका (couple) के बीच जरूर हुई होगी, जब दोनों के परिजनों ने उनके छिप-छिपकर मिलने पर अंकुश लगा दिया था। जिससे व्यथित होकर दोनों ने रात को घर से भागकर गांव से बाहर जाकर पेड़ की टहनी पर एक ही साड़ी के दो फंदे बनाकर फांसी लगा ली और अपनी जान दे दी। (couple hang on tree)


इसे भी पढ़ें : साइरा मुझसे दूर हो गई इसलिए मर रहा हूं और चंद मिनट में चली गई जान

जानकारी के अनुसार आधी रात को घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका के शव सोमवार शाम को विजयगढ़,बिजौली गांव के बाहर खेत में नीम के पेड़ पर लटके मिले हैं। दोनों ने एक रस्सी से फांसी लगाई। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन ने बताया किया है कि एक महीने पहले भी दोनों भाग गए थे। दोनों के शव एक साथ देखकर गांव वालों ने हत्या की आशंका भी जताई। हालांकि फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना कर घटना को सुसाइड बताया है।


इसे भी पढ़ें : पहले मारे 20 चाकू फिर पत्थरों से कुचला सिर, सुबह लावारिस पड़ा मिला शव

रात को भाग गए दोनों
एसडीओपी बेहट मुनीष राजौरिया ने बताया कि विजयगढ़ गांव निवासी अरुण जाटव पुत्र लालाराम (19) और संध्या जाटव (16) पड़ोसी हैं। उनके बीच कई महीने से इश्क पल रहा था,जिस पर दोनों परिवारों को एतराज था,लेकिन वह नहीं मान रहे थे। संध्या के परिजन गांव के बाहर उसकी शादी करने की कोशिश में थे। रविवार रात को दोनों अपने घर में थे।


इसे भी पढ़ें : VIDEO : नशे के इंजेक्शन में स्मैक मिलाकर लेती थी यह युवती, मौत के बाद चबूतरे पर छोड़ दी बॉडी

करीब 3 बजे संध्या की मां की नींद खुली तो बेटी गायब थी। भागने की आशंका पर अरुण को ढूंढा तो वह भी गायब था। सुबह संध्या के परिजन ने थाने जाकर अरुण पर बेटी को अगवा करने का केस दर्ज करा दिया। दिनभर परिजन उसे तलाशते रहे,शाम को पता चला कि गांव के बाहर खेत में नीम के पेड़ पर दोनों के शव लटके हैं।


इसे भी पढ़ें : देह व्यापार के लिए बदनाम शिवपुरी में ' स्मैक ' का धंधा जोरों पर, लड़कियों को भी लगी लत

भंडारे में थे पिता तब पहुंची बेटे की मौत की खबर
पुलिस के मुताबिक गांव के पास जतवार सिंह का पुरा में सोमवार को भंडारा था, अरुण के पिता लालाराम वहां गए हुए थे। वहीं उनके पास बेटे की मौत की खबर पहुंची। बेटे की मौत की खबर सुनकर वह बेसुध हो गए।

इसे भी पढ़ें : शिक्षक ने छात्रा से रेप कर वीडियो बनाकर दूसरे को भेजा, और वो भी करने लगा शोषण

एक साथ लटके थे दोनों फांसी पर
फांसी लगाते हुए दोनों ने एक साथ अपनी जान दे दी है। जब गांव वालों ने दो शवों को पेड़ पर लटके देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल ग्रामीण इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है और मामले की जांच की जा रही है।