झाडूवाला मौहल्ला (इंदरगंज) में राजू खान 40 की हत्या कर उसकी लाश के टुकडों को नशा तस्कर कल्लू खान और उसके बेटे नाजिम ने 15 पॉलीथिन में भरकर स्वर्ण रेखा नाले में फेंका था। पुलिस के हाथ आया नाजिम बता रहा है रामकुई पुल से इन टुकडों को नाले में फेंकना शुरू किया और कमानी पुल के पास तक फेंका। उसके बाद बेफ्रिक हो गए। प्लान था नाले में पुलिस झांकेगी नहीं, जब तक शक होगा टुकड़े गल सड़ जाएंगे। हत्या का सबूत ही खत्म हो जाएगा तो पुलिस कुछ नहीं कर पाएगी। उधर हत्यारों को पुलिस में भी गहरा नेटवर्क सामने आ रहा है। नृशंस हत्याकांड में बचने के लिए कल्लू ने पुलिस से दोस्ती का फायदा उठाया है। जनकगंज पुलिस उसे हत्याकांड में तलाश रही थी, इसी दौरान क्राइम ब्रांच ने उसे नशा कारोबार में पकड़ कर जेल भेज दिया। इसकी भनक अधिकारियों को भी लगने दी। नाजिम पकड़ा गया तब पता चला कि कल्लू तो जेल में है।