ग्वालियर। देश में आज से लॉकडाउन 4.0 की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन प्रदेश के ग्वालियर चंबल अचंल में कोरोना संक्रमित की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार की शाम को चंबल के तीन जिले में 15 मामले निकले। जिसमें 8 ग्वालियर,मुरैना 5 और भिण्ड जिले के दो मामले सामने आए। इससे पहले बीते सात दिनों से हर दिन बड़ी संख्या में चंबल अंचल में कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आ रहे हैं।