28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाड़ियों की खरीदी में आई गिरावट, वाहनों के रजिस्ट्रेशन भी कम हो रहे, जानिए वजह

बीमा डाटा उपलब्ध न हो पाने से वाहनों के रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में लोगों को एजेंसी से वाहन की डिलीवरी नहीं मिल पा रही। वहीं, वाहनों के रजिस्ट्रेशन में भी कमी की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 4 Aug 2022, 5:33 PM IST

News

गाड़ियों की खरीदी में आई गिरावट, वाहनों के रजिस्ट्रेशन भी कम हो रहे, जानिए वजह

ग्‍वालियर. मध्‍य प्रदेश में वाहन-4 पोर्टल की सुरुआत हुए अभी तीन दिन ही बीते हैं, लेकिन बीमा डाटा उपलब्ध न हो पाने से वाहनों के रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में लोगों को एजेंसी से वाहन की डिलीवरी नहीं मिल पा रही। वहीं, वाहनों के रजिस्ट्रेशन में भी कमी की गई है। इस समस्या को दूर करने के लिए बुधवार को परिवहन आयुक्त संजय कमर झा ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र और बीमा कंपनियों के अधिकारियों को समस्या के हर निकालने के निर्देश दिए। विभाग का मानना है कि, इससे वाहनों के रजिस्ट्रेशन में तेजी लाई जा सकेगी।

दो दिन में 253 वाहनों का रजिस्ट्रेशन

वाहन पोर्टल शुरू होने से पहले ग्वालियर में रोजाना 50 से 60 वाहन रजिस्टर्ड हो रहे थे। ऐसे में प्रदेशभर में ये संख्या 500 से अधिक होती थी, वाहन के लागू होने के बाद से वाहन पंजीकरण की संख्या में काफी कमी आई है। राज्य में दो दिन में सिर्फ 253 वाहनों का ही रजिस्ट्रेशन हो सका है। जानकारों की मानें तो ये गिरावट, बीमा डेटा जो बीमा सूचना ब्यूरो (IIB) से उपलब्ध होनी चाहिए, तुरंत उपलब्ध नहीं है। 24-24 घंटे के बाद डीलर के पास आ रहा है। जो लोग अपने मुहूर्त पर वाहन खरीदने जा रहे हैं। बीमा न होने पर तुरंत की वितरण होना संभव नहीं है।

यह भी पढ़ें- 'पांच रुपैया 12 आना' गाने से है किशौर कुमार के जीवन का खास कनेक्शन, लाखों कमाते हुए भी नहीं चुका सके कैंटीन वाले का उधार


नई व्यवस्था है, दोनों तरफ से आ रही दिक्कतें

-वाहन-4 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की नई व्यवस्था है। इस व्यवस्था में दोनों तरफ से दिक्कतें आ रही हैं। परिवहन विभाग के कर्मचारियों व डीलरों को व्यवस्था समझने में दिक्कत आ रही है। डीलरों की दोबारा बैठक कर व्यवस्था को समझाया गया है।

-आइआइबी से दूसरे राज्यों को तत्काल डेटा मिल रहा है, लेकिन मध्य प्रदेश जुड़े दो दिन हुए हैं। इस वजह से प्रदेश आइआइबी के सिस्टम में नहीं आया है।

अब राशन दुकान पर कम दाम पर मोबाइल डाटा भी मिलेगा, देखें वीडियो