28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वोट न देने की ऐसी सजा : हारे हुए सरपंच प्रत्यासी ने वोट न देने पर युवक को मारी तलवार, इलाके में तनाव

एक शख्स को अपने मत का अधिकार स्वतंत्र रूप से करना जान के लिए भारी पड़ गया। यहां एक हारे हुए सरपंच प्रत्याशी ने एक युवक पर इसलिए जानलेवा हमला कर दिया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 28 Jun 2022, 1:04 PM IST

News

वोट न देने की ऐसी सजा : हारे हुए सरपंच प्रत्यासी ने वोट न देने पर युवक को मारी तलवार, इलाके में तनाव

ग्वालियर. अपना वोट किसे देना है, ये हर भारतीय का स्वेक्षिक अधिकार है। भारत का हर नागरिक खुद ये सुनिश्चित करता है कि, उसे अपना वोट किसे देना है और किसे नहीं। इसके लिए वो पूर्ण रूप से स्वतंत्र है। लेकिन, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक शख्स को अपने मत का अधिकार स्वतंत्र रूप से करना जान के लिए भारी पड़ गया। यहां एक हारे हुए सरपंच प्रत्याशी ने एक युवक पर इसलिए जानलेवा हमला कर दिया क्योंकि, उसने उस हारे हुए प्रत्याशी को अपना वोट नहीं दिया था।


बता दें कि, ग्वालियर में गेंहू पिसवाने के लिए घर निकले एक युवक के साथ सरपंच चुनाव में हारने वाले प्रत्याशी ने रास्ता रोककर सिर्फ इसलिए बेरहमी से पीटा और आकिर में उसपर तलवार से भी हमला किया, क्योंकि पिटने वाले युवक ने हारे हुए प्रत्याशी को वोट नहीं दिया था। हालांकि, युवक के साथ मारपीट की जानकारी लगते ही उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर विवाद, मारपीट के साथ साथ पथराव तक हुआ। इधर घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थितियों को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि, इस मारपीट और पथराव में दोनों तरफ से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, पुलिस ने पहले तो उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया, फिर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।


ये है मामला

ग्वालियर के हस्तिनापुर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले ग्राम आरोली गांव में रहने वाले सुरेश सिंह कुशवाह सरपंची के चुनाव में प्रत्याशी थे। लेकिन, जब नतीजे सामने आए तो सुरेश चुनाव हार गए। बीते रोज गांव में ही रहने वाला हरेंद्र सिंह राणा उनके घर के पास स्थित चक्की पर गेंहू पिसवाने निकला था। यहां पर उसे सुरेश ने रोककर वोट न करने को लेकर सवाल किया। साथ ही, मौका-ए-वारदात वाले इलाके में न घुसने की तक चेतावनी दे डाली। सुरेश की इस बात का हरेंद्र ने विरोध किया तो सुरेश ने हरेंद्र के साथ मारपीट शुरु कर दी।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि, इस दौरान सुरेश के साथ उसके परिजन विनोद कुशवाह, अभिषेक कुशवाह, मनोज कुशवाह भी हथियार लेकर वहां आ गए और हरेंद्र के मारपीट शुरु कर दी। आरोपियों का इसपर भी बस न चला तो उन्होंने हरेंद्र पर तलवार, सरिया और लाठी से हमला कर दिया। वहीं, हरेंद्र के साथ मारपीट का पता लगते ही नजदीक ही रहने वाले उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट के साथ साथ पथराव तक हुआ।

यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव : क्या क्या हैं एक सरपंच के अधिकार ? आसान भाषा में जानिए


मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले को लेकर एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि, हस्तिनापुर के आरोली गांव में सरपंच चुनाव में वोट नहीं देने के आक्रोश में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है। विवाद में दोनों ही पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इस विवाद में दोनों पक्षों की तरफ से चार-चार लोग घायल भी हुए हैं। मामला शांत होने के बाद दोनों ही पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसे पुलिस ने क्रॉस केस के तहत दर्ज कर लिया है। एडिशनल एसपी का कहना है कि, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इसेक आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यहां मतदाताओं को रिझाने के लिए बांटी जा रही साड़ियां, देखें वीडियो