मुश्किलों भरा सफर लेकिन नहीं मानी हार
पत्रिका से बातचीत के दौरान धनंजय ने ये भी बताया कि वो हर हाल में पत्नी सोनी का शिक्षक बनने का सपना पूरा करना चाहते हैं। ट्रेन से रिजर्वेशन कराया था लेकिन ऐन वक्त पर ट्रेन कैंसिल हो गई। प्राइवेट बस वाले से बात की तो उसने तीस हजार रुपए में ग्वालियर तक पहुंचाने की बात की। धनंजय के पास इतने पैसे नहीं थे आर्थिक स्थिति कमजोर थी तो उसने पत्नी के जेवर दस हजार रुपए में गिरवी रखे और फिर उन्हीं पैसों से स्कूटी में पेट्रोल भरवाते हुए पहाड़ मैदानी रास्ते,बाढ़-बारिश और तमाम मुश्किलों को पार करते हुए परीक्षा दिलाने के लिए लेकर आए। उन्होंने रास्ते की एक रात मुजफ्फरपुर की लॉज में और लखनऊ के टोल टैक्स बैरियर पर काटी थी। बता दें कि डीएलएड की परीक्षा 1 सितंबर से शुरु हुई हैं और 11 सितंबर को खत्म होंगी।