विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के बीच चर्चा थी कि परमानंद ब्याज पर रकम लेता था। लेकिन ईमानदार इतना था कि समय से पहले ब्याज चुका देता था। उसने किसी दूसरे को रकम दे रखी थी। वह रकम लेकर चंपत हो गया। पिछले एक महीने से वह परेशान था। जिन लोगों से उसने पैसा लिया था वह पैसों के लिए परेशान कर रहे थे। पैसे देने वाले कुछ लोगों के नाम पुलिस को पता चले हैं, लेकिन अभी पुलिस चुप्पी साधे हुए है।
डेढ़ घंटे बाद आई पुलिस