11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छह माह लिव इन में रखा प्रेमिका को, बाद में पता चला शादीशुदा है प्रेमी, युवती ने सुनाई लवस्टोरी

प्रेमिका को हर बार दिलासा देता रहा युवक, बोला घर पर चल रही है बात
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 2 Jul 2019, 12:07 PM IST

girl pregnant in relationship

छह माह लिव इन में रखा प्रेमिका को, बाद में पता चला शादीशुदा है प्रेमी

ग्वालियर. देहाती इलाके घाटीगांव में युवती को मोहब्बत में फंसा कर प्रेमी छह महीने तक उसके साथ लिव इन रिलेशन में रहकर दुष्कर्म करता रहा। साथ ही हर मुलाकात पर प्रेमिका को दिलासा देता रहा कि घर में बड़े बुजुर्गों से बात कर ली है, जल्द ही दोनों की शादी कर देंगे।

इसे भी पढ़ें : वाट्सअप पर बेटी के अश्लील फोटो देख पिता के उड़े होश, फिर सामने आई पूरी कहानी

रविवार को प्रेमिका के सामने उसके फरेब का खुलासा हो गया कि जिसके साथ जिदंगी भर गुजारने के सपने देख रही है वह तो शादी कर चुका है तब उसने धोखा देकर शारीरिक शोषण करने वाले प्रेमी की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने बताया घाटीगांव में बृजेश जाटव का बस्ती में रहने वाली युवती से मेल बढ़ाया।

इसे भी पढ़ें : BF बोला शादी तो तुझसे ही करूंगा, गर्भवती हुई GF तो हो गया गायब

उससे वादा किया कि शादी करके ग्वालियर में मकान लेंगे वहां जिदंगी गुजारेंगे। उसकी बातों में युवती फंस गई। बृजेश को भविष्य मानकर परिजन से भी दूरी बनाकर उसके साथ लिव इन रिलेश्नशिप में रहने लगी। करीब छह महीने तक बृजेश ने उसे पत्नी बनाकर रखा फिर धीरे,धीरे दूरी बनाई। इस पर युवती को शक हुआ।

इसे भी पढ़ें : पिता ने लगाया बेटे को फोन, लाइनमैन ने रिसीव कर बताया रेल से कट गया

उसने बृजेश के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि बृजेश शादी कर चुका है। उसकी पत्नी है। गांव से भी निकलने की फिराक में है। सच सामने आया तो पीडि़ता ने थाने जाकर पुलिस से कहा कि बृजेश ने उसके साथ धोखा और शारीरिक शोषण किया है। अब आरोपी को पुलिस तलाश रही है।

इसे भी पढ़ें : आज से इन 8 राशियों के चमकेगी किस्मत, कहीं आपकी तो नहीं है यह राशि