घटना के बाद क्षेत्र के लोगों के लिए कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक ने कहा, प्रिय बारोल गांव के कुशवाह समाज के भाइयों, चुनाव एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। इसे स्वस्थ ढंग से लेना चाहिए। आज बारोल गांव, डबरा में जिस तरह आप लोगों ने प्रचार वाहन में तोड़फोड़ और ड्राइवर से अभद्रता की, वो उचित नहीं है। मैं कभी भी जातिवादी राजनीति नहीं करता। दक्षिण में भी विधायक रहने के दौरान मैंने कुशवाह समाज में यथासंभव सहायता एक जनप्रतिनिधि के नाते की है। पाठक ने आगे ये भी कहा कि, आप सभी कुशवाह समाज के भाइयों से आग्रह है कि इस चुनाव को मर्यादा और शांति से लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न होने दें। ये मेरा विशेष आग्रह है। जो लोग प्रचार वाहन चला रहे हैं वो उनकी आजीविका है, उनके साथ कृपया अभद्रता ना करें।