27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाईवोल्टेज ड्रामा : पार्क में दो लड़कियों के बीच झगड़ा, संभालते रहे ब्वॉयफ्रैंड

फूलबाग के गांधी उद्यान में युवतियों के बीच हुई जमकर मारपीट और गाली गलौच..लड़कियों को संभालता रहा युवक...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 20 Mar 2021, 7:11 PM IST

drama.png

ग्वालियर. ग्वालियर के एक पार्क में शनिवार की दोपहर जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। पार्क में मौजूद दो लड़कियां एक दूसरे से उलझ गईं और जमकर गाली गलौच करते हुए दोनों के बीच मारपीट हो गई। लड़कियों के साथ युवक भी थे जो लड़कियों को समझाने की कोशिश करता रहा लेकिन इसका असर लड़कियों पर बिल्कुल भी नहीं हुआ। दोनों लड़कियां एक दूसरे को अपशब्द कहती रहीं और इस दौरान एक लड़की ने दूसरी लड़की पर दुष्कर्म करवाने जैसा गंभीर आरोप तक लगा दिया। लड़कियों को बीच पार्क में झगड़ते देख तमाशबीनों की भीड़ लग गई और उन्हीं में से किसी ने लड़कियों के झगड़े का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

देखें वीडियो-

हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो वायरल
ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र के फूलबाग इलाके में दो लड़कियों के बीच झगड़े का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें दोनों लड़कियां अपने अपने ब्वॉयफ्रैंड के साथ नजर आ रही हैं जो दोनों लड़कियों को आपस में झगड़ने से रोकते नजर आ रहे हैं। पार्क में रोजाना की तरह टहलने और समय बिताने के लिए पहुंचे थे तभी दो लड़कियों के झगड़ने की आवाज सुनकर लोग जमा हो गए। अलग अलग लड़कों के साथ पार्क में आईं दोनों लड़कियां एक-दूसरे को गालियां दे रही थीं और इसी दौरान उन्होंने एक दूसरे के साथ मारपीट शुरु कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो बनाया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लड़कियां गालियां भी दे रही हैं और इसी दौरान एक लड़की दूसरी लड़की पर उसका दुष्कर्म कराने का आरोप लगाती सुनाई दे रही है। झगड़ रहीं दोनों लड़कियों को बड़ी मुश्किल से उनके साथ मौजूद युवकों ने अलग अलग किया तब कहीं जाकर मामला ठंडा हुआ। बाद में दोनों लड़के लड़कियों को लेकर अलग अलग चले गए। मामले में किसी भी तरह की शिकायत पुलिस के पास नहीं पहुंची है। बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि जब पार्क में लड़के-लड़कियों के बीच या लड़कियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ है इससे पहले भी कई बार इस तरह की तस्वीरें सामने आती रहीं हैं।

देखें वीडियो-