29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ की रिलीज को लेकर हिंदू महासभा की एंट्री, फिल्म को टेक्स फ्री करने की उठाई मांग

हिंदू महासभा ने की फिल्म ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ को टैक्स फ्री करने की मांग।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 18 Jan 2023, 4:05 PM IST

News

'गांधी गोडसे एक युद्ध' की रिलीज को लेकर हिंदू महासभा की एंट्री, फिल्म को टेक्स फ्री करने की उठाई मांग

26 जनवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' रिलीज से पहले ही विवादों में घिरने लगी है। फिल्म को लेकर विवाद इसलिए भी है क्योंकि, पहली बार बड़े पर्दे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का पक्ष रखा जा रहा है। आने वाली फिल्म के जरिए गोडसे को अपनी बात रखते दिखाया जाएगा। एक तरफ तो इस फिल्म के रिलीज का विरोध किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ अब इस फिल्म को लेकर हिंदू महासभा ने सरकार के सामने एक अजब डिमांड रख दी है। हिंदू महासभा ने ने सरकार से मांग की है कि, इस फिल्म को टैक्स फ्री करें।

'गांधी गोडसे एक युद्ध' फिल्म को लेकर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज का कहना है कि, ऐसा पहली बार हो रहा है कि, लोग बड़े पर्दे पर नाथूराम गोडसे का पक्ष जानेंगे। साथ ही, उन्होंने कहा कि, फिल्म को लेकर प्रचार - प्रसार के माध्यम से जन - जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। भारद्वाज का ये भी कहना है कि, सत्य घटना को बताने के लिए इस फिल्म को बनाया गया है। जिस तरीके से हुतात्मा नाथूराम गोडसे ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उसका पता देश विभाजन करने वालों को लगेगा। क्योंकि अभी तक नाथूराम गोडसे की सत्यता को छुपाया जाता रहा है।

यह भी पढ़ें- विश्व धरोहर सांची स्तूप की खूबसूरती के कायल हुए G-20 देशों के प्रतिनिधि, बोले- यूं इसे कहते हैं विश्व शांति की भूमि


विभाजन के बाद हजारों हिंदुओं का हुआ कत्लेआम

जयवीर भारद्वाज ने ये भी कहा कि, गांधी ने इस देश का विभाजन किया था, जिसकी वजह से हजारों हिंदुओं का कत्लेआम हुआ। यहीं कारण है कि, नाथूराम गोडसे ने इस विभाजन का विरोध किया था। हिंदू महासभा का कहना है कि, हुतात्मा नाथूराम गोडसे ने जो किया था वो देश का विभाजन करने वालों के खिलाफ प्रतिकार था। जब नाथूराम गोडसे की हकीकत सामने आएगी तब आपको पता लगेगा कि, उन्होंने इस देश के लिए बलिदान दिया और वो शहीद हुए।

यह भी पढ़ें- कमलनाथ का भाजपा पर आरोप, बोले- आचार संहिता उल्लंघन कर रहे सत्ताधारी दल के नेता, निर्वाचन आयोग से की ये मांग


'सरकार भी मान गई- गोडसे ने देश के लिए क्या किया'

उन्होंने आगे ये भी कहा कि, सरकार भी इस बात को मान गई है। इसलिए सरकार ने सेंसर बोर्ड को इस फिल्म को रिलीज करने का आदेश दिये हैं। इससे ये बात तो साबित होती है कि, सरकार मान रही है कि, नाथूराम गोडसे ने देश के लिए बलिदान दिया था।