30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमलनाथ का भाजपा पर आरोप, बोले- आचार संहिता उल्लंघन कर रहे सत्ताधारी दल के नेता, निर्वाचन आयोग से की ये मांग

कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 18 Jan 2023, 2:06 PM IST

News

कमलनाथ का भाजपा पर आरोप, बोले- आचार संहिता उल्लंघन कर रहे सत्ताधारी दल के नेता, निर्वाचन आयोग से की ये मांग

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सूबे के सत्ताधारी दल यानी भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। यही नहीं, पीसीसी चीफ कमलनाथ ने राज्य निर्वाचन आयोग से निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग भी की है।

आपको बता दें कि, इस संबंध में कमलनाथ ने मंगलवार शाम को ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, आगामी 20 जनवरी को मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों के चुनाव में मतदान होना है। अभी से सत्तारूढ़ दल के नेताओं द्वारा आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन के मामले सामने आने लगे हैं। यही नहीं, कमलनाथ ने एक अन्य ट्वीट में चुनाव आयोग से भी ये कहा कि, मैं राज्य निर्वाचन आयोग और प्रशासन से आग्रह करता हूं कि, इस तरह के मामलों का संज्ञान लें और प्रदेश में निष्पक्ष मतदान और निर्वाचन सुनिश्चित कराएं।

यह भी पढ़ें- चुनावी साल में मध्य प्रदेश कांग्रेस की बड़ी सर्जरी : युवा कांग्रेस के 23 पदाधिकारी बर्खास्त

आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में आने वाली 20 जनवरी को मतदान होना है। वहीं, 23 जनवरी को इनके नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- शिलालेख पर नाम न होने से भड़के भाजपा नेता, मंच से अफसरों को दे डाली धमकी, बोले- काम नहीं होने दूंगा

इन जिलों में होने हैं चुनाव

- गुना : नगर पालिका परिषद राघौगढ़-विजयपुर

- बड़वानी : बड़वानी, सेंधवा, खेतिया, पानसेमल, पलसूद, राजपुर, अंजड़

- धार : धार, मनावर, पीथमपुर, धरमपुरी, धामनोद, कुक्षी, राजगढ़, सरदारपुर और डही

- अनूपपुर : नगर परिषद जैतहरी

- खंडवा : ओंकारेश्वर

अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 2 लोगों की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो