30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिलालेख पर नाम न होने से भड़के भाजपा नेता, मंच से अफसरों को दे डाली धमकी, बोले- काम नहीं होने दूंगा

- शिलालेख में नाम न होने पर भड़के भाजपा नेता- भाजपा मंडल अध्यक्ष ने मंच से अफसरों को दी धमकी- बोले- काम नहीं होने दूंगा, जाम लगा दूंगा- सोशल मीडिया पर वाडियो वायरल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 17 Jan 2023, 5:20 PM IST

News

शिलालेख पर नाम न होने से भड़के भाजपा नेता, मंच से अफसरों को दे डाली धमकी, बोले- काम नहीं होने दूंगा

मध्य प्रदेश के सतना जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर भाषण देते हुए भाजपा नेता अफसरों पर भड़क उठे। वजह थी कि, नेता जी को शिलालेख में उनका नाम नहीं दिखा तो वो भड़क उठे और एमपीआरडीसी के अफसरों को धमकी दे डाली। उन्होंने मंच पर खड़े होकर अफसरों से कहा कि, अगर इस तरह की गलती दोबारा हुई तो मैं क्षमा नहीं करूंगा। जिस जमीन पर आप खड़े हैं, उसे मैंने भी खरीदा है। काम नहीं होने दूंगा, ट्रक खड़ा करके सड़क जाम कर दूंगा।

आपको बता दें कि, जिले के रामनगर के बरगढ़ गांव में 12 जनवरी को पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल द्वारा 142 करोड़ रुपयों की लागत से सड़क का भूमि पूजन किया है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पत्नी पूजा गुप्ता का नाम शिलालेख में न होने से भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता भड़क उठे। उन्होंने मंच से ही विभाग के अफसरों को धमकाते हुए कह डाला कि, जिस जगह पर आप खड़े है वो मैंने भी खरीदी है। काम नहीं होने दूंगा, जाम लगा दूंगा। शिलालेख में ना तो जिस ग्राम पंचायत में काम हो रहा है उस ग्राम पंचायत के सरपंच और ना ही जनपद सदस्य का नाम है। पांच जनपद सदस्यों का नाम रहता है, एक जिला पंचायत सदस्य का नाम नहीं रहता। इससे गलत संदेश जा रहा है।

यह भी पढ़ें- शराब के नशे में धुत होकर स्कूल आता है हेडमास्टर, वायरल हो रहा वीडियो


दोबारा बेइज्जती महसूस नहीं करूंगा- भाजपा मंडल अध्यक्ष

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने आगे ये भी कहा कि, आप जनप्रतिनिधि को साथ लेकर नहीं चलेंगे तो ये ठीक नहीं है। क्योंकि हम भी चाहते कि, सरलता पूर्वक कोई काम हो, इस बात को जरा ध्यान रखें। क्योंकि ये स्थानीय कार्यक्रम है तो यहां जनपद सदस्य का नाम होना चाहिए था। यहां पर सरपंच और मंडल अध्यक्ष का नाम भी होना चाहिए था। अगर इस तरह की गलती दोबारा होगी तो मैं क्षमा नहीं करूंगा। ध्यान रखियेगा एमपीआरडीसी के लोग। दोबारा बेइज्जती महसूस नहीं करूंगा, मैं किसी के साथ नहीं, सिर्फ जनता के साथ हूं।

यह भी पढ़ें- नदी में विसर्जित नहीं की गईं शरद यादव की अस्थियां, दो कलशों में भरकर यहां रखा, जाते हुए दे गए बड़ा संदेश