28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेस्टोरेंट में डिनर पर भारी डिस्काउंट

रात में भोजन करने पर मिलेगा खासा डिस्काउंट  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 23 Oct 2021, 8:35 AM IST

huge discount on dinner in restaurant

huge discount on dinner in restaurant

ग्वालियर. शहर के एक रेस्टोरेंट ने डिनर पर भारी डिस्काउंट देने की घोषणा की है हालांकि यह केवल वर्ल्ड कप के सबसे रोमांचक मुकाबले के दिन ही रहेगा. 24 अक्टूबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के लिए डिस्काउंट की यह घोषणा की गई है. क्रिकेट के मैदान पर होने जा रही इन देशों की जंग क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास हो गई है और होटल से लेकर चाय-नाश्ता दुकान के संचालक भी इसके प्रति लगाव दिखा रहे हैं.

शहर में मैच वाले दिन के प्रति खूब उत्साह दिखाया जा रहा है. कहीं टीवी स्क्रीन पर मैच चलाने की तैयारी हो रही है तो कहीं आकर्षक उपहार देने की घोषणा की गई है. शहर के एक रेस्टोरेंट ने मैच के दौरान उनके यहां डिनर करने वाले कपल को 10 प्रतिशत डिस्काउंट देने का ऑफर दिया है. हालांकि यह ऑफर केवल मैच टाइमिंग तक रहेगा यानि जब तक मैच चलेगा तब तक ही डिस्काउंट देने की घोषणा लागू होगी. रेस्टोरेंट में मैच के लिए खास तरह की तैयारी की जा रही है।

दिवाली पर गुलाब की किल्लत, दोगुने दामों पर मिलेगा गेंदा

इसी तरह चाय के एक स्टॉल पर भी ऑफर दिया गया है. यहां भारत-पाकिस्तान मैच प्रारंभ होते ही चाय के दाम कम कर दिए जाएंगे. फुल चाय मैच टाइमिंग तक महज 5 रुपए में बेची जाएगी. स्टाल संचालक सामान्य रूप में यह चाय 7 रुपए की बेचते हैं. शहर में यह मैच दिखाने की विशेष व्यवस्था की जा रही है. साथ ही ऐसे ऑफर्स और डिस्काउंट के कारण मैच के प्रति एक्साइटमेंट और अधिक हो रहा है। मैच के दिन इन डिस्काउंट को लेकर हर किसी के जुबां पर चर्चा है.