लंच के समय भी वे पूरे समय अपनी सीट पर बैठकर फोटो खींचने के साथ वीडियो बनाते नजर आए। उन्हें डर है क्या पता कौन शिकायत कर दे, इसलिए वे अपने को कार्रवाई से बचाने के लिए सुबूत भी जुटा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो जेयू कुलसचिव पर कार्रवाई से पहले तक ज्यादातर नेताओं के रिश्तेदार हाजिरी लगाकर चुनाव प्रचार के लिए निकल जाते थे, इस दौरान वे बैठकों में शामिल होने के साथ ही लोगों को वोट के लिए मनाने भी जाते थे लेकिन शनिवार को नजारा ही अलग दिखा।