आपको बता दें कि, मंगलवार की रात CSP ऋषिकेश मीणा गश्त पर थे। इस दौरान मेडिकल कॉलेज रोड पर कुछ लड़के शराब के नशे में घूम रहे थे। सीएमपी ने जब उन्हें रोकने का प्यास किया तो वे कार लेकर मेडिकल कॉलेज के रविशंकर हॉस्टल में घुस गए। इसके बाद सीएसपी भी हॉस्टल में पहुंच गए। लेकिन, जैसे ही उनका वाहन हॉस्टल में दाखिल हुआ, हॉस्टल के अन्य छात्र बाहर निकल आए। छात्रों ने हॉस्टल में आईपीएस अधिकारी को बंधक बनाने की कोशिश की। यही नहीं, उनका मोबाइल, वायरलेस सेट और गाड़ी की चाबी भी छीन ली। इसपर भी छात्रों ने बस नहीं किया, उन्होंने सीएसपी का सरकारी वाहन के टायर पंचर कर दिये। पीएसओ ने जब इसका विरोध किया तो छात्रों ने पीएसओ के साथ मारपीट भी की।