प्रदेश अध्यक्ष को लेकर खींचतान
मध्यप्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर खींचतान जारी है। दिग्विजय सिंह खेमे के सक्रिय होने के बाद अब कांग्रेस में एक बार फिर से गुटबाजी बढ़ गई है। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया नाराज बताए जा रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी के बीच उनके महाआर्यमन सिंधिया ने एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो के पोस्ट होने के बाद खबरें आईं की ज्योतिरादित्य सिंधिया नाराज हैं और उन्होंने पार्टी के सामने प्रदेश अध्यक्ष को लेकर दावा पेश किया है।