25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Gwalior / MP Election 2023: भाजपा में भी चला सिंधिया का ‘सिक्का’, इतने करीबियों को दिलाए टिकट

MP Election 2023: भाजपा में भी चला सिंधिया का ‘सिक्का’, इतने करीबियों को दिलाए टिकट

सिंधिया गुना-शिवपुरी संसदीय सीट में आने वाली 8 विधानसभा सीटों में से बमोरी, अशोकनगर, मुंगावली और कोलारस समेत चार सीट पर अपने समर्थक नेताओं को टिकट दिलाने में कामयाब रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 21 Oct 2023, 10:41 PM IST

MP Election 2023

MP Election 2023: भाजपा में भी चला सिंधिया का 'सिक्का', इतने करीबियों को दिलाए टिकट

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार की दोपहर में अपनी पांचवी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कोई चौंकाने वाला नाम तो सामने नहीं आया। हालांकि, लिस्ट आने से पहले सबकी निगाहें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर थीं। संभावनाएं जताई जा रही थीं कि उनका नाम भी लिस्ट में हो सकता है। लेकिन भाजपा की इस लिस्ट ने उन संभावनाओं पर ब्रेक लगा दिया। लेकिन इस लिस्ट के बाद ज चीज सामने आई है वो ये कि सिंधिया गुना-शिवपुरी संसदीय सीट में आने वाली 8 विधानसभा सीटों में से बमोरी, अशोकनगर, मुंगावली और कोलारस समेत चार सीट पर अपने समर्थक नेताओं को टिकट दिलाने में कामयाब रहे हैं।

ग्वालियर-चंबल संभाग, मालवा, निमाड़ आदि मध्य प्रदेश के दूसरे हिस्सो पर भी उतारे गए भाजपा के प्रत्याशियों को भी एक साथ देखा जाए तो सिंधिया समर्थक 28 मंत्री - विधायकों में से 22 नेताओं को इस बार भी भाजपा से टिकट मिल गया है।

यह भी पढ़ें- PM मोदी ने सिंधिया को बताया अपना दामाद, दो रिश्ते और बताए


ओपीएस भदौरिया का टिकट कटा

सामने आई सूची के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने सिंधिया समर्थक और भिंड जिले की मेहगांव विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक और नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया का टिकट काट दिया है। उनकी जगह पूर्व विधायक राकेश शुक्ला को पार्टी ने इस बार अपना प्रत्याशी घोषित किया है। 2018 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर ओपीएस भदौरिया ने भाजपा प्रत्याशी राकेश शुक्ला को 25 हजार 814 वोटों से हराया था। बाद में ओपीएस भदौरिया सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। इस दौरान हुए उपचुनाव में भी वहीं जीतकर विधायक चुने गए थे।

यह भी पढ़ें- VIDEO : स्कूल के फंक्शन में ज्योतिरादित्य सिंधिया का अलग अंदाज, स्टेज पर किया जोरदार डांस


दो सीटें भाजपा ने होल्ड कीं, 228 पर घोषणा की

भाजपा ने केवल दो सीटों को होल्ड पर रखा है। ये विदिशा और गुना सीट है। गुना सीट एससी वर्ग के लिए आरक्षित है और विदिशा सामान्य सीट है। सूत्रों के अनुसार गुना की आरक्षित सीट के लिए भी सिंधिया लॉबिंग कर रहे हैं। सिंधिया यहां अपने समर्थक नेता नीरज निगम को टिकट दिलाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। वहीं, विदिशा सीट को लेकर इसलिए होल्ड करने की संभावना जताई जा रही है क्योंकि यहां से भाजपा के तीन नेता दावेदारी कर रहे हैं। इनमें पूर्व वित्त मंत्री राघवजी की बेटी ज्योति शाह जो पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हैं। इसके अलावा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष तोरण सिंह दांगी इस सीट से दावेदारी कर रहे है। विदिशा सीट पर दांगी वोटर निर्णायक हैं।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक ने निगम कमिश्नर को बताया भाजपा का एजेंट, चुनाव आयोग से की हटाने की मांग


विदिशा सीट के तीन दावेदार

वहीं, तीसरे और प्रबल दावेदार की बात करें तो वो मुकेश टंडन हैं। मुकेश टंडन खुद 2018 में चुनाव लड़कर हार चुके हैं। टंडन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का करीबी माना जाता है। सूत्रों का कहना है कि इस सीट पर आरएसएस ने अपनी ओर से भी नाम भेजा है। भाजपा गढ़ कहे जाने वाली विदिशा विधानसभा सीट पर 2018 में 46 साल बाद कांग्रेस ने कब्जा किया था। इस सीट से कांग्रेस के शशांक भार्गव जीते थे। इस बार भी कांग्रेस ने इस सीट पर उन्हीं को प्रत्याशी घोषित किया है।