भारत और पाकिस्तान के बीच तीन युद्ध हुए। जिसमें सन 1965,1971 और 1999 में दोनों देशों के बीच लड़ाई हुई। इन तीनों युद्ध में ही पड़ोसी देश को मुंह की खानी पड़ी। सबसे आखिर यानी 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था। जिसमें भारत ने 527 जवानों की शहादत देकर विजय प्राप्त की थी। 26 जुलाई 1999 को ही हमारी जीत पर मुहर लगी थी। तभी से 26 जुलाई को पूरे भारत में विजय दिवस मनाया जाता है। यह हमला 24 जून, 1999 को टाइगर हिल पर पाकिस्तानी घुसपैठियों पर हुआ था।