
diwali 2018 : तीन दिन यहां रहेगा हाईअलर्ट,यहां से गुजरने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर
ग्वालियर। महाराज बाड़े से फुटपाथ कारोबारियों को हटाने की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों-कर्मचारियों पर थी, उन्हीं ने हाईकोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए यहां फुटपाथी बाजार लगवा दिया है। इतना ही नहीं फुटपाथ कारोबारियों से वसूली में भी इजाफा कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पहले जहां दो सौ रुपए वसूले जाते थे, वहीं अब पांच सौ रुपए तक वसूल किए जा रहे हैं। फुटपाथी भी इसका फायदा उठाकर खूब फैलाकर अपनी दुकान सजा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Diwali 2018 : 59 साल बाद दीपावली पर बन रहा है ऐसा योग,इन राशियों की चमकेगी किस्मत
रविवार को फुटपाथियों की संख्या बढऩे पर यातायात बाधित हुआ, जिसके कारण महाराज बाड़े पर खरीदारी करने आने वाले लोगों को परेशानी से गुजरना पड़ा। हाईकोर्ट का आदेश है कि महाराज बाड़ा को खुला रखा जाए, यातायात बाधित न हो, फुटपाथ पर किसी भी तरह का कारोबार नहीं होने दिया जाए, लेकिन निगम और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने हाईकोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ा दीं। रविवार को फुटपाथ कारोबारियों ने पांच सौ रुपए देकर अपना सामान सडक़ पर फैलाकर बेचा।
पांच सौ रुपए में खरीदी है जगह
महाराज बाड़े पर फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले श्याम, मनोहर, रामू, संजय जैसे कई लोगों ने पत्रिका को बताया कि पूर्व में हम दो सौ से तीन सौ रुपए तक पुलिस और नगर निगम को देते थे। कुछ दिन से हमें परेशान किया जा रहा था। बीते रोज नगर निगम और पुलिस वालों ने जहां जगह खाली दिखे, वहां दुकान लगाने का आदेश दे दिया। फुटपाथ कारोबारियों ने बताया कि जितनी जगह में हम बैठ रहे हैं, उतनी जगह के पांच सौ रुपए दिए हैं। उनका कहना था कि त्योहार है इसलिए पांच सौ रुपए हमने दे दिए। फुटपाथी कारोबारियों से नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने एक दिन में लगभग तीन लाख रुपए वसूले।
धनतेरस पर आज यातायात और सुरक्षा के विशेष प्रबंध
धनतेरस पर सोमवार को खरीदारों की भीड़ रहेगी, इसलिए महाराज बाड़ा और सराफा बाजार में यातायात और सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। दोपहर १२ बजे से बाड़ा और सराफा बाजार में चार पहिया वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा। इन्हें पाटनकर बाजार, रॉक्सी और गांधी मार्केट पर रोक दिया जाएगा। रात में बाजार में भीड़ बढऩे पर सराफा बाजार में दो पहिया वाहनों की एंट्री भी बंद होगी। सराफा बाजार में सुरक्षा पर ज्यादा फोकस किया गया है। यहां दो वॉच टॉवर से पुलिस नजर रखेगी। इसके अलावा करीब १५० पुलिसकर्मी कई पार्टियों में बाड़ा और सराफा बाजार में पेट्रोलिंग करेंगे, इनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
10 जगहों पर पार्किंग
जनकगंज हाईस्कूल- बहोड़ापुर, जीवाजीगंज, नई सडक़ से आने वाले वाहन पार्क होंगे।
छत्री मंडी मैदान- नई सडक़, जीवाजीगंज, गोल पहाडिय़ा के वाहन यहां खड़े होंगे।
शासकीय लाइब्रेरी- बाड़ा, ढोली बुआ का पुल, खासगी बाजार के अलावा आसपास के लोग वाहन पार्क कर सकते हैं।
गजराराजा हाईस्कूल- तारागंज, लाला का बाजार सहित जनकगंज इलाके के लोगों के लिए यहां पार्किंग का इंतजाम किया गया है।
स्काउट गेट गोरखी- माधवगंज, रॉक्सी, लाला का बाजार आसपास के इलाके में रहने वालों के लिए पार्किंग।
कंपू जैन पेट्रोल पंप- गुढ़ा गड़ी का नाका, नया बाजार, सिंधी कॉलोनी की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग।
दौलतगंज - पाटनकर बाजार से बाड़े की तरफ आने वाले वाहनों को दौलतगंज में रोका जाएगा, यहां वाहनों की पार्किंग रहेगी।
कोतवाली थाना परिसर- हुजरात पुल से बाड़े और सराफा जाने वाले खरीदार थाना परिसर में वाहन पार्क कर सकते हैं।
नई सडक़- हरी निर्मल टॉकीज के सामने की सडक़ को जरूरत पडऩे पर पार्किंग में इस्तेमाल किया जाएगा।
सराफा बाजार- कोठारी कॉम्प्लेक्स, लडडू वाला कॉम्प्लेक्स, श्वेताम्बर धर्मशाला के बेसमेंट और परिसर को सराफा बाजार के कारोबारियों के वाहनों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
यहां होगी पार्किंग
जनकगंज हाईस्कूल, छत्री मंडी मैदान, शासकीय लाइब्रेरी, गजराराजा हाईस्कूल, स्काउट गेट गोरखी, दौलतगंज, कोतवाली थाना परिसर, सराफा बाजार में वाहन पार्क होंगे।
Updated on:
05 Nov 2018 04:59 pm
Published on:
05 Nov 2018 04:44 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
