1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहाते वक्त बनाया महिला का वीडियो, ब्लैकमेल कर किया रेप

लाइट ठीक करने घर आया था आरोपी, जिंदगी खराब कर गया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 4 Jan 2022, 9:41 PM IST

gwalior.jpg

ग्वालियर. ग्वालियर में एक महिला को ब्लैकमेल कर रेप करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि जिस शख्स को उसने घर की लाइट ठीक कराने के लिए बुलाया था उसी ने उसकी जिंदगी खराब कर दी। आरोपी महिला के मायके में पड़ोस में रहता है। जिसने महिला का नहाते वक्त वीडियो बना लिया था और बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर महिला को होटल में बुलाकर रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

लाइट सुधारने बुलाया, जिंदगी खराब कर गया
35 वर्षीय पीड़िता का मायका मथुरा में है। उसने बताया कि करीब चार साल पहले साल 2017 में वो अपने मायके गई थी। जहां पड़ोस में ही रहने वाले शुभम कुमार नाम के युवक से उसकी पहचान हुई। दोनों के बीच दोस्ती हो गई और मोबाइल व व्हाट्सएप पर बातचीत भी होने लगी। शुभम लाइट मेंटनेंस का काम करता है। एक दिन उसके घर की लाइट खराब हुई तो उसने शुभम को बुलाया। शुभम ने लाइट सुधारी और चला गया लेकिन जल्दबाजी में महिला घर का दरवाजा बंद करना भूल गई। इसी बात का फायदा उठाकर शुभम घर में दाखिल हो गया और नहाते वक्त उसका वीडियो बना लिया।

यह भी पढ़ें- स्टार्टर का बटन दबाते ही हुआ धमाका, किसान के उड़े परखच्चे

पीछा करते-करते पहुंचा ससुराल
पीड़िता ने बताया कि शुभम ने वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे परेशान करना शुरु कर दिया जिससे परेशान होकर वो ग्वालियर अपने ससुराल आ गई। लेकिन आरोपी ने उसका यहां भी पीछा नहीं छोड़ा और वो ग्वालियर आ गया। उसने धमकी दी कि अगर उससे संबंध नहीं बनाए तो वीडियो ससुराल वालों को दिखाने के साथ ही वायरल कर देगा। डर के कारण पीड़िता आरोपी शुभम के बताए होटल में उससे मिलने पहुंची तो वहां आरोपी ने उसके साथ रेप किया और जब उसने विरोध किया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी शुभम कुमार छिट्टी अलवर राजस्थान का रहने वाला है।

देखें वीडियो- थाने में पुलिसकर्मियों का नागिन डांस