1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टार्टर का बटन दबाते ही हुआ धमाका, किसान के उड़े परखच्चे

स्टार्टर के ठीक नीचे जमीन में गड्ढा कर लगाया गया था डेटोनेटर...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 4 Jan 2022, 8:43 PM IST

blast.jpg

रतलाम. रतलाम जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर ग्राम रत्तागढ़खेड़ा में खेत पर सिंचाई करने के लिए मोटर चालू करने के दौरान विस्फोटक टोटे (डायनामाइट) फटने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। किसान का शव क्षत-विक्षत हो गया शरीर के टुकड़े होकर दूर-दूर जा गिरे। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। ग्रामीणों ने मौके पर विरोध प्रदर्शन करते हुए हत्या की आशंका जताते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद शव मौके से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

स्टार्टर का बटन दबाते ही ब्लास्ट

मामला जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर रत्तागढ़खेड़ा का है। जहां सुबह खेत में सिंचाई करने गए किसान 33 वर्षीय लालसिंह पुत्र नरसिंह कतिजा की टोटे फटने से मौत हो गई। लालसिंह ने मंगलवार सुबह खेत पर मोटर चालू करने के लिए स्टार्टर चालू किया था। इसी दौरान धमाका हुआ व उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। धमाके की जगह गहरा गड्ढा हो गया। किसी ने जमीन खोदने में लगाए जाने वाले टोटे सिंचाई की मोटर के स्टार्टर के नीचे लगा दिए थे। टोटे किसने लगाए, पता नहीं चल पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- थाने में नागिन डांस करते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, देखें वीडियो


छह माह पहले भी हो चुकी है ऐसी ही घटना
रत्तागढ़खेड़ा गांव में पहले भी इस प्रकार कुएं को गहरा करने में उपयोग किए जाने वाले टोटे के फटने से पूर्व सरपंच बाल-बाल बचे थे। यह घटना भी मंगलवार को हुई थी, घटना स्थल से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर ही हुई थी। पूर्व सरपंच भंवरलाल डोडिया ने अपने खेत पर सिंचाई करने के लिए मोटर चालू की ही थी। तब टोटे फट गए, जिसमें वे बुरी तरह से घायल हुए थे।

देखें वीडियो-