1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थाने में नागिन डांस करते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, देखें वीडियो

न्यू ईयर की रात का बताया जा रहा वीडियो- फिल्मी गानों पर भी नाचे कॉन्सटेबल..  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 4 Jan 2022, 6:40 PM IST

nagin_dance.jpg

जबलपुर. जबलपुर में पुलिसकर्मियों के थाने में नागिन डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तीन पुलिसकर्मी रात के वक्त थाने के अंदर ही नागिन डांस करने के साथ ही अलग-अलग फिल्मी गानों पर नाचते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो शहर के शहपुरा थाने का है और न्यू ईयर की रात थाने में गाकड़ भर्ता पार्टी हुई थी और उसी के बाद थाने में ही डीजे पर तीन पुलिसकर्मी जमकर झूमे।

किसी ने नागिन डांस तो किसी ने 'दरोगा जी चोरी हुई' पर किया डांस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में थाने के अंदर ही डीजे पर तीन आरक्षक अलग-अलग गानों पर नाचते नजर आ रहे हैं। कोई फिल्मी गाने मैं तेरी दुश्मन..दुश्मन तू मेरा पर नागिन डांस कर रहा है तो कोई रपट लिखो मेरी साहब..दरोगा जी चोरी हो गई पर नाच रहा है। इतना ही नहीं कागज कलम दवात ला गाने पर भी पुलिसकर्मी जमकर नाचते नजर आ रहा है। डांस करने वाले आरक्षकों की पहचान राहुल गुप्ता, मनु सिंह और विकास सिंह के तौर पर हुई है। साथ ही ये भी पता चला है कि वीडियो में नाचते दिख रहा आरक्षक राहुल गुप्ता इससे पहले भी दो बार गोपनयता भंग करने के मामले में लाइन अटैच हो चुका है।

यह भी पढ़ें- कलेक्टर ने दिए आदेश, अब होगी सख्ती, मानने होंगे ये नियम


वीडियो वायरल होते ही मामले ने पकड़ा तूल
थाने में नागिन डांस का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामले ने तूल पकड़ लिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने शहपुरा थाने की टीआई प्रियंका केवट से इस मामले में जानकारी मांगी है। बताया ये भी जा रहा है कि पार्टी में टीआई प्रियंका केवट भी मौजूद थीं लेकिन उनके निकलने के बाद आरक्षकों ने फिल्मी गानों पर डांस किया।

देखें वीडियो-