लश्कर क्षेत्र के तत्कालीन एसडीएम (वर्तमान में झांसी रोड) विनोद सिंह का कहना है कि उन्हें लश्कर में ज्यादा केस देखने को मिले हैं। रमेश चंद्र ने एसडीएम के यहां भरण पोषण का आवेदन लगाया। उनकी ओर से तर्क दिया गया कि वृद्धावस्था की वजह से चलने फिरने में असमर्थ हैं, शारीरिक रूप से परेशान हैं, लेकिन उनका बेटा देखरेख नहीं करता है, खर्च के लिए रुपए भी नहीं देता है। बेटे ने जवाब दिया कि उसे सेवा में कोई दिक्कत नहीं है। उसकी पत्नी से मनमुटाव रहता है, इस कारण झगड़ा होता है। एसडीएम ने 8 हजार 500 रुपए महीने भरण पोषण निर्धारित किया है।