
कराहल। शादी समारोह में शामिल होने गई पत्नी ने मोबाइल पर बात नहीं की तो पति ने रात को अपने घर में पत्नी की साड़ी को फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना गुरुवार की रात को कराहल कस्बे के कुशवाह मोहल्ले की है। कराहल थाना पुलिस ने मर्ग दर्जकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक कुशवाह मोहल्ला निवासी राजू २४ वर्ष पुत्र रामप्रसाद कुशवाह की पत्नी पूजा करीब सप्ताहभर पूर्व अपने ननिहाल उड़ीसा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। शराब पीने के शौकीन राजू ने पत्नी से बात करना चाहा। मगर पत्नी ने उससे मोबाइल पर बात नहीं की। जिसके बाद राजू ने गुरुवार की रात को अपने घर के अंदर पंखे से लटकर फांसी लगा ली। फांसी लगाने के लिए राजू ने पत्नी की साड़ी को फांसी का फंदा बनाया। इस घटना का सुबह चला। जिसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल लाकर उसका पीएम कराया और मर्ग दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
लव मैरिज की थी राजू ने मृतक राजू और उसकी पत्नी पूजा की शादी लव मैरिज थी। दरअसल पूजा कुशवाह मोहल्ले की रहने वाली है। लेकिन उसका मां उड़ीसा की थी। जबकि राजू निमानिया गांव का रहने वाला था। यहां दोनों का प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली।
मृतक शराब पीने का शौकीन था। जबकि उसकी पत्नी सप्ताहभर पूर्व ननिहाल उड़ीसा गई थी। मर्ग दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
डीएस बिसारिया, एसआई,थाना कराहल
उधारी के पैसे को लेकर मारपीट
श्योपुर. सेसईपुरा में उधारी के पैसे लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान हरमान पुत्र रामजीलाल आदिवासी ने मुन्ना पुत्र सुरजन आदिवासी की गाली गलौच करते हुए मारपीट कर दी। सेसईपुरा थाना पुलिस ने मुन्ना की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मारपीट का केस दर्जकर लिया है।
Published on:
28 Apr 2018, 4:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.