ग्वालियर/श्योपुर। एक युवक ने अपनी पत्नी को मंगलसूत्र सहित अन्य सामान खुलवाकर घर से निकाल दिया। इसके बाद पत्नी का मंगलसूत्र अपनी विधवा भाभी को पहनाकर उससे दूसरी शादी रचा ली। मामला ढोढर थाना क्षेत्र का है। घर से निकाली पत्नी ने इसका पता चलने पर बुधवार को महिला अपराध शाखा कार्यालय श्योपुर में पूरी घटना बताते हुए विधवा जेठानी से उसका पति वापस दिलवाने की गुहार लगाई।