ग्वालियर। छह साल के प्रयास के बाद भी जब आधार कार्ड नहीं बन सका तब छात्र नवल सिंह कुशवाह को उच्च न्यायालय की शरण लेनी पड़ी है। आधार कार्ड न होने से छात्र को गैस एजेंसी ने सिलेंडर देना बंद कर दिया, वह पटवारी परीक्षा का फॉर्म भी नहीं भर सका, क्योंकि इसके लिए आधार नंबर जरूरी है। न्यायालय ने केन्द्र सरकार को नोटिस जारी कर पूछा है कि छात्र का आधार क्यों नहीं बन रहा है।