4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्वालियर में मोमोज को लेकर विवाद, दुकानदार ने छात्र पर फेंका खौलता तेल

Momos Vendor Attack: 20 रुपये में 8 की जगह 7 मोमोज देने पर छात्र ने पूछा था सवाल, खौलता तेल चेहरे पर गिरने से छात्र का चेहरा झुलसा।
2 min read
Google source verification
Gwalior Momos Vendor Attack

Gwalior Momos Vendor Attack, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source-Chatgpt)

Gwalior Momos Vendor Attack: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक मोमोज के ठेले वाले ने एक छात्र पर खौलता तेल फेंक दिया। दोनों के बीच मोमोज की संख्या को लेकर विवाद हुआ था। खौलता तेल गिरने से छात्र का चेहरा झुलस गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित छात्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

8 की जगह 7 मोमोज देने पर विवाद

घटना शहर के रेशम मिल तिराहे की है। पीड़ित छात्र के मुताबिक वो रविवार शाम को अपने दो दोस्तों के साथ जिम जा रहा था। इसी दौरान तीनों रेशम मिल चौराहे पर स्थित अंकित मोमोज के ठेले पर रुके और 20 रुपये के मोमोज खरीदे। छात्र ने गिना तो प्लेट में 7 मोमोज थे, इस पर छात्र ने ठेले वाले से कहा कि हर जगह तो 8 मोमोज मिलते हैं फिर तुमने 7 क्यों दिए? इसी बात को लेकर ठेले वाले और छात्र के बीच विवाद शुरू हो गया।

खौलता तेल फेंका…

पीड़ित छात्र के मुताबिक ठेले वाला उसे गालियां दे रहा था, जब उसने मना किया तो मारपीट करने लगा और इसी दौरान कढ़ाई का खौलता हुआ तेल उसके ऊपर फेंक दिया। तेल चेहरे व शरीर के दूसरे हिस्सों पर गिरा। तेल गिरते ही छात्र दर्द से कराह उठा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथ में मौजूद अन्य दोस्तों ने परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और झुलसी हालत में छात्र को अस्पताल पहुंचाया। खौलता तेल गिरने से छात्र का चेहरा झुलस गया है और अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़ित छात्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी ठेले वाले घटना के बाद से फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक प्रगति नगर निवासी 18 वर्षीय छात्र की शिकायत पर आरोपी ठेला संचालक अंकित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।