संभावित प्रत्याशियों के भराए नामांकन
ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के दावेदार का नाम फायनल नहीं हुआ हो लेकिन उनका नाम बड़ी तेजी से चल रहा है,इसके लिए कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता माधौगंज स्थित उक्त दावेदार के यहां पहुंचे और नामांकन पत्र भराने के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी कराई। एेसे ही दूसरी विधानसभा क्षेत्रों में भी भाजपा और कांग्रेस के दावेदारों से कागजी प्रक्रिया पार्टी के जुड़े अभिभाषक नेता कराते देखे गए।