
MP NEWS: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक 11वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। रेप करने वाला आरोपी छात्रा के साथ कोचिंग में पढ़ता था । रेप करते वक्त आरोपी ने छात्रा के अश्लील फोटो वीडियो बना लिए थे। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी किया लेकिन बीते दिनों जमानत मिलने पर वो जेल से बाहर आ गया और छात्रा के अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर दिए और अब छात्रा को तेजाब फेंकने की धमकी दे रहा है।
पीड़ित छात्रा के मुताबिक कोचिंग में उसकी दोस्ती मुरैना के रहने वाले विवेक सिकरवार से हुई थी। एक दिन विवेक ने उसे बातचीत करने के बहाने होटल में बुलाया और कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। उसने विरोध किया तो मारपीट कर उसके साथ रेप किया और अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। रेप करने के बाद विवेक ने धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम कर देगा और जान से मार देगा। इसके कारण वो चुप रही लेकिन कुछ दिन बाद विवेक उसे ब्लैकमेल करने लगा और एक दिन रास्ते में रोककर मारपीट की।
आरोपी विवेक के द्वारा मारपीट किए जाने के बाद छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन जमानत मिलने के बाद वो बीते दिनों बाहर आया और रेप के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इतना ही नहीं आरोपी विवेक अब छात्रा को चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी भी दे रहा है। पीड़िता ने फिर से पुलिस में शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर व रिश्तेदारों के घरों पर दबिश दी जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- खिड़की तोड़कर निकली मां, दरवाजा तोड़कर बेटी को बचाया
Updated on:
21 Dec 2024 08:25 pm
Published on:
21 Dec 2024 08:20 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
