ग्वालियर। प्रतियोगी परीक्षाओं में मुन्नाभाई का चलन तो सामने आता रहा है। अब 10वीं की परीक्षा में असली छात्र की जगह उसका दोस्त परीक्षा देते पकड़ा गया है। उसे फ्लाइंग स्क्वाड ने पीएचई कॉलोनी में सीबीएस स्कूल हजीरा में परीक्षा देते हुए पकड़ा है। रंगे हाथ पकड़े जाने पर मुन्नाभाई ने गलती नहीं मानी, बल्कि फ्लाइंग स्क्वाड से अकड़ गया। उसने बोला दोस्त बीमार था उसकी जगह परीक्षा दे दी, इसमें मेरा क्या जा रहा था। मुन्नाभाई ने हेकड़ी दिखाई तो टीम ने उसे दबोच कर पुलिस को बुला लिया।