ऐसे कर सकेंगे भुगतान
माइक्रो एटीएम ऑक्सीजन मशीन एक तरह की प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन है, जो रिटेल नेटवर्क के जरिए रुपए ट्रांसफर करती है। यह मशीन डेबिट, क्रेडिट क्यूआर कोड, भीम और आधार-पे और यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआइ) की सेवा एक साथ उपलब्ध कराती है। इसके लिए मशीन में एक बार केवाइसी की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ेगी, इसके बाद किसी भी पेट्रोल पंप से आप अपना अंगूठा लगाकर भुगतान कर सकते हैं। यह पूरी तरह से रीयल टाइम भुगतान की प्रक्रिया है। इसके अंतर्गत अंगूठा लगाने के बाद ग्राहक के खाते से रुपए कट जाएंगे।