26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, तीन दिन तक गर्मी से राहत

MP Weather : मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत रहेगी, क्योंकि हवा का रुख उत्तर दिशा से हो गया है। यह हवा कश्मीर से ठंडक लेकर आ रही है। साथ ही प्रदेश के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट(Rain Alert) जारी किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 29 Mar 2025, 9:55 AM IST

Rain Alert

Rain Alert

MP Weather : राजस्थान से आ रही गर्म हवा शुक्रवार को थम गई। इससे ग्वालियर में गर्मी के तेवर नरम पड़ गए। अधिकतम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस (डिसे) की गिरावट आने से तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे गर्मी से राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत रहेगी, क्योंकि हवा का रुख उत्तर दिशा से हो गया है। यह हवा कश्मीर से ठंडक लेकर आ रही है। साथ ही प्रदेश के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट(Rain Alert) जारी किया गया है।

ये भी पढें - एमपी में बनेगा नया 'वेस्टर्न बायपास', टेंडर का काम हुआ पूरा

पश्चिमी विक्षोभ का असर

पिछले दो दिनों से राजस्थान की गर्म हवा चल रही थी, जिससे अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। हीटवेव जैसी स्थिति बन गई थी। लोग गर्मी से बेहाल हो गए, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद हवा के रुख में बदलाव आया है। उत्तरी हवा चलने से ठंडक आ गई। दिन का तापमान सामान्य से नीचे आ गया। इससे धूप की चुभन भी कम रही। जबकि न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

ये भी पढें - अब बदलेगी यूनिवर्सिटी की व्यवस्था, छात्रों को एक ही समय में मिलेगी दो डिग्रियां

1 अप्रैल को यहां होगी बारिश

मध्यप्रदेश में उत्तरी हवा के प्रवेश से ठंडक आ गई। मौसम विभाग के मुताबिक, इसके प्रभाव से रात के तापमान में भी गिरावट देखने का मिल सकती है। साथ ही एमपी के 12 जिलों में बारिश यूटर्न लेगा। 1 अप्रैल को राजगढ़, विदिशा, भोपाल, देवास, खरगौन, बड़वानी, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सीहोर में बारिश की संभावना जताई गई है।