28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग की नई चेतावनी, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, पढ़ें ताजा पूर्वानुमान

MP Rain Alert: ग्वालियर, मुरैना, दतिया, भिंड, श्योपुर, शिवपुरी में दिन का तापमान 43 से -44 डिग्री सेल्सियस तापमान किया जा सकता है दर्ज, अब 6 जिलों में हीटवेव्ज का अलर्ट जारी, 11 को बादल छाने और 12 को बारिश की नई चेतावनी जारी, मौसम विभाग ने बताया पूर्वानुमान...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 9 Apr 2025, 2:47 PM IST

Rain Alert

MP Rain Alert: राजस्थान से आ रही गर्म हवा की वजह से ग्वालियर-चंबल संभाग तपने लगा है। मौसम विभाग ने 9 अप्रेल को 6 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर, मुरैना, दतिया, भिंड, श्योपुर, शिवपुरी में दिन का तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है। भीषण गर्मी 3 दिन रहने वाली है। दिन की गर्मी का असर रात में भी दिखने लगा है। अब रात में गर्मी हो गई है। अचानक गर्मी बढऩे से शहर में एसी व कूलर चालू हो गए हैं। वहीं अब मौसम विभाग ने नई चेतावनी जारी की है। जिसके बाद शुक्रवार को फिर से मौसम बदलेगा और बारिश का दौर चलेगा।


राजस्थान और गुजरात तप रहे

दरअसल राजस्थान व गुजरात गर्मी से तप रहे हैं। इन राज्यों से आने वाली पश्चिमी हवा अपने साथ तपन लेकर आ रही है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। मंगलवार को शहर का तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस कारण दिन में हीटवेव जैसा अहसास हुआ। गर्मी के कारण शहर में व्यस्ततम सडक़ों पर लोगों की भीड़ कम रही। सूर्य अस्त के बाद भी गर्म हवा चली। न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।


इसलिए बढ़ी गर्मी की रफ्तार

  • जम्मू कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। राजस्थान से लेकर विदर्भ तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इस कारण राजस्थान की गर्म हवा की रफ्तार बढ़ गई है।
  • अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी नहीं आ रही है, जिससे बादल नहीं छा पा रहे हैं। सूरज की किरणें सीधे धरती पर पड़ रही हैं।
  • पिछले दो दिनों से हो रही तपन के कारण धरती तप गई है। इस वजह से गर्मी और बढे़गी।
  • अधिकतम तापमान-41.9 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान-21.4 डिग्री सेल्सियस



12 अप्रैल को बारिश का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया की आज लू चलने के आसार हैं। पारा 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। जबकि गुरुवार से दिन में तेज हवाएं चल सकती हैं, तो शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। 12 अप्रैल को हल्की बारिश (Rain Alert) की नई चेतावनी जारी की गई है।

ये भी पढ़ें: सौरभ शर्मा केस में बड़ा खुलासा, 52 किलो सोना-11 करोड़ कैश किसका?, पत्नी, मां समेत 12 आरोपी

ये भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा 2025: 14 अप्रेल से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, ये गर्भवती महिलाएं नहीं कर सकेंगी बर्फानी बाबा के दर्शन