ग्वालियर के फूल विक्रेता नंदू कुशवाह ने बताया कि, इस खास दिन के लिए विभिन्न रंगों के गुलाब के फूल मंगवाए हैं। उन्होंने बताया, इस दिन सफेद, गुलाबी और लाल रंग के गुलाब पसंद किए जाते हैं, जिसमें सबसे ज्यादा लाल रंग का गुलाब पसंद किया जाता है। जिसमें सिंगल फूल और बुके खरीदते हैं। सिंगल फूल को पहले से सजा कर रख लिया जाता है, लेकिन बुके को लोग अपनी पसंद के हिसाब से मौके पर ही बनवाते हैं। जिनमें फूल के आकार अलग-अलग होते हैं। उन्होंने बताया, अगर औसत निकालें तो रोज डे पर लगभग 500 गुलाब तक की बिक्री हो जाती है।