
Valentine Week List 2025
Valentine Week List 2025 : फरवरी का महीना प्यार करने वाले हर कपल के लिए बेहद खास होता है। इसी महीने में वैलेंटाइन वीक की धूम रहती है। यह किसी को इजहार करने, रूठों को मनाने का सप्ताह है। इसमें सबसे पहले दिन रोज डे और आखिरी दिन वैलेंटाइन डे का होता है। प्यार के इस वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से होती है और ये 14 फरवरी तक रहता है।वेलेंटाइन वीक के पहले ही ग्वालिय राइट्स ने मार्केट में वैलेंटाइन डे के स्पेशल डेज के लिए खरीदारी करना शुरू कर दिया है। गिफ्ट्स शॉप्स में लोगों को खरीदारी करते हुए देखा जा सकता है।
वॉच शोरूम शॉपकीपर सीमा खंडेलवाल ने बताया कि 1 फरवरी से ही सेल हो चुकी है। सभी प्रोडक्ट पर वैलेंटाइन वीक के ऑफर्स भी कंपनियां दे रही हें। वॉच की काफी सेल होती है। 14 फरवरी को ऑफर खत्म होंगे। कम रेंज की वॉचेज की काफी डिमांड है।
● 07 फरवरी : रोज डे(Rose Day)
● 08 फरवरी : प्रपोज डे(Propose Day)
● 09 फरवरी : चॉकलेट डे (Chocolate Day)
● 10 फरवरी : टेडी डे (Teddy Day)
● 11 फरवरी : प्रॉमिस डे (Promise Day)
● 12 फरवरी : हग डे (Hug Day)
● 13 फरवरी : किस डे(Kiss Day)
● 14 फरवरी : वैलेंटाइन डे (Valentine's Day)
वैलेंटाइन वीक को लेकर शहर के होटल और रेस्टोरेंट ने भी खास तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। कुछ ने वैलेंटाइन थीम पर होटल को डेकोरेट करना शुरू कर दिया है तो कुछ खास मैन्यू भी डिजाइन कर रहे हैं। इंपीरियल गोल्फ रिसोर्ट के मैनेजर अमित पांडे ने बताया कि कपल का वेलकम वैलेंटाइन डे के हिसाब से ही करने की तैयारी है।
ग्रीटिंग, गिफ्ट्स गैलरीज लव वीक के अनुसार भरी जा चुकी हैं। यहां अधिकतर आइटम्स वेलेंटाइन वीक को ध्यान में रखकर डिस्प्ले किए जा रहे हैं। वहीं ऑनलाइन ऑर्डर कर स्पेशल वन्स के लिए गिफ्ट व अन्य आइटम मंगाए जाएंगे। इनके अलावा वैलेंटाइन वीक को लेकर कई रेस्टोरेंट्स, कॉफी शॉप्स स्पेशल ऑफर भी निकालने की तैयारी में है।
Updated on:
5 Feb 2025, 10:33 AM IST
Published on:
5 Feb 2025, 10:33 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.