2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दतिया में सरपंच की गोली मार कर हत्या, खाना खाने के दौरान गोलियों से किया छलनी

दतिया में सरपंच की गोली मार कर हत्या, खाना खाने के दौरान गोलियों से किया छलनी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 6 May 2018, 2:35 PM IST

sarpanch video

दतिया। जिले के रजौरा गांव के सरपंच की एक शादी समारोह में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक रघुराज कमरिया उम्र 30 साल को खाना खाने के दौरान गोली मार दी गई। गोली चलाने वाले भी शादी में आए हुए थे। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री गार्डन की है। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। हालांकी आरोपियों की पहचान हो गई है। पुलिस उनकी सर्चिंग में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : दो माह की बच्ची की जमीन पर पटककर हत्या,खबर पढ़ कांप जाएगी आपकी रुह

शहर के एक शादी समारोह में अचानक से भगदड़ का माहौल बन गया। कोतवाली थाना के गायत्री गार्डन में जनपर अध्यक्ष रीता सतीश यादव के भतीजे के शादी समारोह में शामिल होने के लिए आये रघुराज कमरिया को गोली मार दी गई। घटना शनिवार रात की है। यहां वो खाना खाने के लिए जैसे ही बैठा तभी मयंक यादव, अनिल यादव उर्फ नेता यादव और आनंद यादव निवासी बुंदेला कॉलोैनी ने पुरानी रंजिश के चलते सरपंच रघुराज को गोली मार दी। गोली उसके पेट में जाकर लगी। गंभीर हालत में सरपंच को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे झांसी रैफर कर दिया। लेकिन इलाज मिलने के पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस तीनों आरोपियों को तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें : बिन सबूत के 75 साल के वृद्ध पर को लगवा रहे कोर्ट के चक्कर, 2 दशक पुराना है केस

अवैध हथियारों सहित दो गिरफ्तार
दतिया। गोंदन थाना पुलिस ने शनिवार की दोपहर दो अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए वहां संदिग्ध परिस्थतियों में वारदात करने की नियत से हथियार लिए घूम रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बरका तिराहा पर एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थतियों में वारदात करने की नियत से हथियार लिए घूम रहा है। पुलिस ने सूचना पर छापामार कार्रवाई करते हुए आरोपी राजपाल (59) पुत्र लालता यादव निवासी छान को गिरफ्तार कर उसके पास से एक ३१५ बोर का कट्टा एवं एक जिंदा राउण्ड जब्त किया है। वहीं पुलिस ने एक और अन्य सूचना पर ग्राम कर्रा में नहर की पुलिया के पास छापामार कार्रवाई करते हुए वहां संदिग्ध परिस्थतियों में वारदात करने की नियत से घूम रहा है। पुलिस ने सूचना पर छापामार कार्रवाई करते हुए मुरारीलाल (२६) पुत्र ओमप्रकाश यादव निवासी नटर्रा को गिरफ्तार कर उसके पास से एक ३१५ बोर का कट्टा एवं एक जिंदा राउण्ड जब्त किया है।

यह भी पढ़ें : फेसबुक पर BF ने डाली आपत्तिजनक पोस्ट,FACE BOOK देख युवती ने उठाया खतरनाक कदम

चार जुओं की फड़ो पर दबिश, 21 जुआरी दबोचे

दतिया। बड़ौनी थाना पुलिस ने शुक्रवार को चार जुओं की फड़ो पर दबिश देते हुए जुआ खेल रहे 21 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के पास से 18 हजार 400 रुपए जब्त किए हैं। पुलिस ने सूचना पर वार्ड क्रमांक 6 में खातीबाबा के चबूतरा पर जुए की फड़ पर दबिश देते हुए वहां जुआ खेल रहे चन्द्रपाल उर्फ चंदू राजा, उमाचरण लुहार, संतराम यादव, बल्लू आचार्य निवासी बड़ौनी को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने मुन्ना मलैइया के चबूतरा पर दबिश देते हुए वहां जुआ खेल रहे रामकिशन गुप्ता, ओमी यादव, दीपक यादव, जीतू यादव, अनिल कुमार लुहार, बृजेश, कमल पाल, पंकज रजक निवासी बड़ौनी को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने ग्राम पिरसूरा में माता मंदिर के पास से जुआ खेलते हुए हरीराम प्रजापति, महेन्द्र पटेल, नवल पटैल, अंसू पटेल, नारायण सिंह पटेल निवासी पिरसूरा को गिरफ्तार किया है। इसी क्रम में पुलिस ने ग्राम एरई के पंचायत भवन के पास जुए की फड़ पर दबिश देते हुए वहां जुआ खेल रहे घनश्याम अहिरवार, घंसू अहिरवार, राजकुमार कुर्मी एवं रामकिशुन अहिरवार निवासी एरई को गिरफ्तार किया है।

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़