
ग्वालियर. जिस बेटी की शादी बड़ी ही धूमधाम के साथ की हो वो बेटी हर दिन पति व ससुरालवालों के जुल्म सहेगी ये बात कोई भी माता-पिता नहीं सोच सकते लेकिन अभी भी हमारे समाज में ऐसे लोभी लोग हैं जो दहेज के लिए बहूओं को प्रताड़ित करते हैं। ऐसा ही एक मामला ग्वालियर में सामने आया है जहां एक 24 साल की महिला ने अपनी दर्दभरी आपबीती बताते हुए पुलिस में पति व ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
महिला की दर्दभरी कहानी..
24 साल की पीड़ित महिला अंजली (बदला हुआ नाम) की शादी कोंच जालौन उत्तरप्रदेश में हुई थी। शादी में अंजली के घरवालों ने पंद्रह लाख रुपए सहित सोने-चांदी के जेवर और घर गृहस्थी का पूरा सामान देते हुए बड़े धूम धाम से की थी। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही पति व ससुरालवालों ने अपना असली रंग दिखाना शुरु कर दिया। दहेज में 10 लाख रुपए व कार की डिमांड अंजली से की जाने लगी। जब अंजली ने कार व पैसों की डिमांड पूरी करने से मना किया पति-ससुरालवालों ने सितम करने शुरु कर दिए।
पति बनाने लगा अननेचुरल संबंध
अंजली (बदला हुआ नाम) ने बताया है कि जब उसने दहेज की डिमांड पूरी नहीं की तो पति उस पर जुल्म करने लगा। उसके साथ मारपीट की जाने लगी और पति अननेचुरल तरीके से संबंध बनाने लगा। तरह तरह से उसे प्रताड़ित करने लगा लेकिन फिर भी जब उसने डिमांड पूरी नहीं की तो उसे घर से निकाल दिया।
अकेला पाकर ससुर करता था छेड़छाड़
पति पर अननेचुरल तरीके से संबंध बनाने के साथ ही अंजलि (बदला हुआ नाम) ने ससुर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका आरोप है कि जब भी वो अकेली रहती थी तो ससुर उसके साथ छेड़छाड़ करता था जिसकी शिकायत जब उसने पति व परिवार के लोगों से की तो सभी ने उल्टे उस पर इल्जाम लगा डाले और उसके कैरेक्टर पर सवाल उठाए। घर से निकाले जाने के बाद वो मायके आई और परिजन को पूरी आपबीती बताई। जिसके बाद पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।
देखें वीडियो- बाघिन से जान बचाने पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ
Published on:
07 May 2023 06:23 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
