
जब वोट डालने के बाद केंद्रीय मंत्री पहुंचे पान की दुकान, पान खाते हुए कही पुराने दौर से जुड़ी खास बात
ग्वालियर. लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार का इस्तेमाल सभी के लिए आवश्यक है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर देश के किसी भी हिस्से में हों, हर चुनाव में अपना वोट डालने ग्वालियर जरूर आते हैं। इसी कड़ी में नगर सरकार बनाने के उत्साह को लेकर ग्वालियर पहुंचे नरेंद्र सिंह तोमर ने वोट डालने के बाद अपने शहर की पुरानी यादें ताजा करने के लिए मुरार इलाके में स्थित एक पान की दुकान पर पान खाने पहुंचे।
नगरीय निकाय चुनाव के लिए बुधवार को हुए मतदान के दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अपनी पत्नी के साथ ग्वालियर के मुरार इलाके में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 में पहुंच। यहां उन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। आपको बता दें कि, दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के सिलसिले में केंद्रीय मंत्री चंबल अंचल के दौरे पर हैं। इस दौरान बुधवार को ग्वालियर में हुए पहले चरण के मतदान के चलते वो अपना वोट डालने पहुंचे।
मुरार में बीता है केंद्रीय मंत्री का बचपन
वोट डालकर फुर्सत हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मुरार में अपनी पुरानी यादों को ताजा किया। वोट डालने के बाद उन्होंने मुरार में बारादरी चौराहे पर पप्पू की पान की दुकान पर पहुंचे, जहां उन्होंने तसल्ली से बैठकर पान खाया। इस दौरान उन्होंने पान शॉप संचालक और उसके परिवार का हालचाल जाना। आपको बता दें कि, मुरार क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री तोमर का बचपन बीता है। युवावस्था में उन्होंने यहीं से राजनीति की शुरुआत भी की है।
यहां मतदाताओं को रिझाने के लिए बांटी जा रही साड़ियां, देखें वीडियो
Published on:
6 Jul 2022, 4:45 PM IST
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.