दरवाजे पर बैठी रही पत्नी, पति ने दे दी जान
जानकारी के मुताबिक हजीरा थाने के जती की लाइन में रहने वाले लालू उर्फ शालू तोमर ने शनिवार की रात को घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लालू पेशे से ट्रक ड्राइवर था। उसकी पत्नी ने बताया कि लालू शनिवार रात को जिस वक्त घर लौटा तो वो अपनी मां व भाई के साथ घर के दरवाजे पर बैठी थी। लालू ने सभी को बैठा देखा और मुस्कुरा कर घर के अंदर चला गया। परिवार के सभी सदस्य भी आपस में बातचीत में लग गए। कुछ देर पर पत्नी कुछ काम से घर के अंदर गई तो देखा कि लालू फांसी के फंदे पर झूला हुआ था तुरंत उसे फांसी के फंदे से उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।