ग्वालियर। बड़े भाई को शक था कि भाभी से मेरे संबंध हैं। इस कारण आए दिन कहा सुनी होती थी। तंग आकर मैंने झगड़े की जड़ भाभी को ही मार डाला। भाभी प्रीती कुशवाह की हत्या कर फरार हुए आरोपी करन कुशवाह ने पकड़े जाने के बाद पुलिस के सामने खुलासा किया। उसने पुलिस को बताया कि घर में कचरे को लेकर भाभी अक्सर मुझसे और मां से झगड़ती थी। हत्या को अंजाम देने के बाद करन गुप्तेश्वर पहाड़ी पर छिप गया,पुलिस को भनक लगी और उसे दबोच लिया।